स्कूल-कॉलेज छात्रों के लिए राहत भरी खबर, अवकाश घोषित, मिलेगा लाभ, जानिए कब और कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज?

College higher education department

Bihar School College Holiday 2024 : बिहार के कॉलेज छात्रों के लिए अच्छी खबर है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Governor Rajendra Vishwanath Arlekar) कार्यालय ने विश्वविद्यालयों (Bihar Universities) के लिए साल 2024 का हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया है।इसके तहत 2024 में कुल 92 छुट्टियां मिलेंगी।खास बात ये है कि गर्मी की छुट्टियां 1 से 30 जून के बीच रहेगी,गर्मी का अवकाश छात्रों और शिक्षकों के लिए होगा, लेकिन कर्मियों के लिए नहीं।बता दे कि इससे पहले स्कूली छात्रों के लिए छुट्टियों का ऐलान किया गय था।

जानिए कब से कब तक बंद रहेंगे कॉलेज

राज्यपाल ऑफिस की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, साल 2024 में कुल 89 अवकाश मिलेंगे। इसमें 30 दिनों की गर्मी की छुट्टी, 4 दिन होली (21 से 24 मार्च) के और ईद, मुहर्रम में 2-2 दिन की छुट्टी मिलेगी। 89 दिनों के अवकाश में 12 रविवार पड़ेंगे। 31 अक्टूबर ने 9 नवंबर तक दिवाली से छठ का अवकाश होगा। इसके अलावा क्रिसमस के अवसर पर 24 से 31 दिसंबर तक अवकाश रहेगा।हालांकि इस बार अवकास पिछले साल के 20 दिनों के मुकाबले 30 दिनों के लिए होगा।

नए साल में इन जयंतियों पर भी मिलेगा अवकाश

इसके अलावा कई छुट्टियों में कटौती की गई है।इसके तहत 5 महापुरुषों की जयंती के दिन अब बिहार के सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी खुले रहेंगे यानि नए साल में जयप्रकाश नारायण,  अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती पर अवकाश नहीं मिलेगा, लेकिन 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर जयंती, 21 अक्टूबर को श्रीकृष्ण सिंह जयंती, 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती और 3 दिसंबर को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जयंती के अवसर पर भी अवकाश घोषित किया गया है। राज्यपाल के प्रधान सचिव राबर्ट एल. चोंग्थू की ओर से बढ़ाई गई छुट्टियों की जानकारी संबंधित विश्वविद्यालयों को दे दी गई है।

जानिए 2024 में कब कब बंद रहेंगे स्कूल

  • बिहार शिक्षा विभाग ने साल 2024 के लिए पहले ही  छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत राज्य के सरकारी स्कूलों में दीपावली व छठ पूजा की छुट्टी 13 से 21 नवंबर तक रहेगी। निजी विद्यालयों ने 11 से 21 नवंबर तक अवकाश घोषित किया गया है। केंद्रीय विद्यालय में दीपावली की छुट्टी 10 से 13 नवंबर तक रहेगी। 15 नवंबर को भाई दूज की एक दिन छुट्टी रहेगी। केंद्रीय विद्यालय में छठ पूजा की छुट्टी 18 से 20 नवंबर तक रहेगी। शहर के अधिकतर स्कूल दीपावली और छठ की छुट्टी के बाद 22 नवंबर को खुलेंगे।
  • गैर उर्दू स्कूलों में महाशिवरात्रि, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, जानकी नवमी की छुट्टी होगी जबकि उर्दू स्कूलों में ये छुट्टियां नहीं होंगी. उर्दू और गैर उर्दू दोनों स्कूलों में चेहल्लुम पर एक दिन की छुट्टी रखी गई है।
  • उर्दू स्कूलों में मुहर्रम पर दो दिन और गैर उर्दू में एक दिन की छुट्टी होगी। छठ पूजा पर दोनों कैलेंडर में तीन दिन की छुट्टी शामिल की गई है। गैर उर्दू स्कूलों में रक्षाबंधन, तीज और जिउतिया की कोई छुट्टी नहीं होगी।
  • उर्दू स्कूलों में ईद की छुट्टी तीन दिनों की जबकि गैर उर्दू स्कूलों में एक दिन की छुट्टी की गई है. वहीं, बकरीद पर उर्दू स्कूलों में तीन दिनों की जबकि गैर उर्दू स्कूलों में एक दिन की छुट्टी की गई है।
  • होली, मोहर्रम और दुर्गा पूजा में 2 दिन का अवकाश दिया गया है।ईद उल फितर (ईद) में 3 दिन का अवकाश, ईद उल जुहा (बकरीद) में 3 दिन का अवकाश दिया गया है।ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 अप्रैल, 2024 से 15 मई, 2024 तक होगा।
  • यह छुट्टी केवल विद्यार्थियों के लिए होगी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, अध्यापक और शिक्षक सरकारी कैलेंडर के अनुसार विद्यालय में आएंगे।
  • कोई विद्यालय मुस्लिम बहुल क्षेत्र में है और उर्दू विद्यालय की तरह शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित करना चाहते हैं तो स्थानीय स्तर से अनुमति लेनी होगी, इसके बदले रविवार को कक्षाओं का संचालन होगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews