पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर, अब इस दिन खाते में आएगी पेंशन की राशि, ये सुविधा भी मिलेगी

pensioners pension

भरूच/भटिंडा, डेस्क रिपोर्ट। गुजरात और पंजाब के पेंशनरों (Pensioners Pension) के लिए राहत भरी खबर है।ईपीएफ विभाग ने पेंशनरों के लिए अहम फैसला किया है, इसके तहत अब सेवानिवृत होने वाले ईपीएस कर्मचारियों को उनके रिटायरमेंट के दिन से ही पेंशन की राशि मिल जाएगी। इसी क्रम में क्षेत्रीय पीएफ कार्यालय ने 1 से 10 अगस्त के बीच 58 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पेंशनरों को पेंशन भुगतान के आदेश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़े.. स्वतंत्रता दिवस 2022 : युवाओं-आदिवासियों के लिए सीएम शिवराज ने की बड़ी घोषणा, जल्द मिलेगा लाभ

क्षेत्रीय पीएफ कार्यालय ने 1 से 10 अगस्त के बीच 58 वर्ष की आयु पूरी करने वाले कुल 24 कर्मचारियों को उनके पेंशन भुगतान के आदेश जारी कर दिए हैं।चुंकी ईपीएफओ ने सभी को पेंशन जारी करने का लक्ष्य “आजादी के अमृत महोत्सव” के समापन माह में तीन माह पहले निर्धारित किया गया था, ऐसे में कर्मचारियों को रिटायरमेंट के दिन ही पेंशन जारी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

खास बात ये है कि इस नई पहल की शुरुआत गुजरात, पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश राज्यों मे पायलट आधार पर की गई है। इसके सफल होने के पश्चात इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा, जिससे पेंशनरों को उत्तम सेवा मिलेगी।इधर, पंजाब के भटिंडा में में भी ईपीएफओ ने जुलाई 2020 से प्रयास नाम से ईपीएफओ में नामांकित कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के दिन पेंशन जारी करने की पहल की है। ईपीएफओ कमिश्नर राकेश कुमार व उनकी टीम द्वारा 39 पेंशनरों को पेंशन भुगतान आदेश की कापी व्यक्तिगत तौर पर सौंपी गई।

यह भी पढ़े.. PM ने 9वीं बार फहराया लाल किले से तिरंगा, शास्त्री-अटल के नारे मे जुड़ा मोदी मंत्र”जय अनुसंधान”

इसके तहत कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के कुछ दिन पहले पेंशन से संबंधित कागजात जमा करके सेवानिवृत्ति के अगले दिन पेंशन भुगतान आदेश प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी।  ईपीएफओ बठिडा द्वारा अपने सदस्यों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क बनाया गया है। इसमें कोई भी पीएफ सदस्य अपने पीएफ या पेंशन आदि से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी व सहायता प्राप्त कर सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews