महिला कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, मिलेगी 12 अतिरिक्त कैजुअल लीव, ये होंगे पात्र, आदेश जारी

अब महिला कर्मचारी कुल 27 दिनों का आकस्मिक अवकाश प्राप्त कर सकेंगी, जबकि पुरुष कर्मचारियों को हर साल 15 दिनों का आकस्मिक छुट्टियां मिलती हैं।
Government employees

Odisha Women Employees : ओडिशा की महिला कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य की मोहन चरण माझी सरकार ने नए साल से पहले महिला कर्मचारियों को तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने मासिक धर्म (पीरियड्स) के दौरान होने वाली शारीरिक परेशानी को देखते हुए हर महीने एक अतिरिक्त छुट्टी देने का फैसला किया है।इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए है।

आदेश के तहत , यह नई नीति राज्य सरकार की महिला कर्मचारियों पर लागू होगी, जिसका लाभ 55 वर्ष की आयु तक मिलेगा। इसके तहत हर महीने एक दिन की छुट्टी दी मिलेगी, लेकिन अगले महीने में इसे आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है। खास बात ये है कि महिला कर्मचारियों को साल में 12 दिनों की अतिरिक्त कैजुअल लीव दी जाएगी।जो मौजूदा 10 दिनों की सीएल और 5 दिनों की स्पेशल सीएल से अलग होंगी यानि  वर्तमान में मिलने वाले 15 दिनों के अवकाश से अलग होगा।

महिलाओं को अब मिलेंगी 27 छुट्टियों 

गौरतलब है कि अगस्त में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ओडिशा के उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने घोषणा की थी कि महिला कर्मचारियों पीरियड्स के दौरान हर महीने एक दिन की अतिरिक्त छुट्टी मिलेगी। इस घोषणा के बाद अब महिला कर्मचारी कुल 27 दिनों का आकस्मिक अवकाश प्राप्त कर सकेंगी, जबकि पुरुष कर्मचारियों को हर साल 15 दिनों का आकस्मिक छुट्टियां मिलती हैं।इस पहल का उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं की स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देना है, ताकि वे अपने मासिक धर्म के दौरान आराम से काम कर सकें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews