School Holidays 2025 : छात्रों के लिए राहत भरी खबर, अवकाश घोषित, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा लंबी छुट्टियों का लाभ

बढ़ती गर्मी व हीटवेव को देखते हुए एमपी समेत कई राज्यों में समर वेकेशन की तारीखों का ऐलान कर दिया गया। इसके अलावा यूपी राजस्थान के कई जिलों के स्कूलों के समय में भी बदल किया गया है । आईए जानते है किस राज्य में कब तक स्कूल बंद रहेंगे और कब खुलेंगे..........
school holiday news

School Holiday 2025 : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। परीक्षाओं के खत्म होने के बाद बच्चों की सेहत व हीटवेव के चलते अलग अलग राज्यों ने स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान करना शुरू कर दिया है।अबतक मध्य प्रदेश, दिल्ली, झारखंड, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश में छुट्टी घोषित कर दी गई है, हालांकि यूपी राजस्थान व हरियाणा जैसे कई राज्यों में भी जल्द ऐलान संभव है।

गर्मी की छुट्टी के दौरान अप्रैल मई और जून में कई दिन स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा कई स्कूलों में समय में बदलाव किया गया है।इधर, पंजाब सरकार ने 29 अप्रैल 2025 को भगवान परशुराम जयंती के मौके पर राजकीय अवकाश घोषित किया है। इस दिन राज्य के सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद रहेंगे।

जानें किस राज्य में कब से कब तक रहेगा समर वेकेशन

  • Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, 1 मई से 15 जून तक छात्रों के लिए और 1 मई से 31 मई तक शिक्षकों के लिए ग्रीष्म कालीन अवकाश घोषित किया गया हैं।यह छुट्टियां राज्य में सभी प्राइवेट एवं सरकारी स्कूलों पर एक साथ लागू होगा।
  • Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में इस बार गर्मी की छुट्टियां 25 अप्रैल से 15 जून 2025 तक रहेगी। पहले यह अवकाश 1 मई से शुरू होना था लेकिन गर्मी लू व बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए राज्य की विष्णुसाय सरकार ने 5 दिन पहले ही छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। हालांकि यह फैसला सिर्फ छात्रों पर लागू होगा।शिक्षक अपने नियमित कार्यों में शामिल रहेंगे।
  • Delhi : दिल्ली के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 11 मई से शुरू होंगी और 30 जून को खत्म होंगी। हालांकि, शिक्षकों को 28 जून से स्कूलों में रिपोर्ट करना होगा।
  • Jharkhand: झारखंड शिक्षा विभाग के जारी वार्षिक कैलेंडर के मुताबिक, इस बार गर्मी की छुट्टियां 22 मई से शुरू होकर 4 जून 2025 तक रहेंगी। पहले यह छुट्टियां 2 जून तक ही निर्धारित थीं, लेकिन भीषण गर्मी और लू को देखते हुए छुट्टियों को दो दिन और बढ़ा दिया गया है।
  • Tamil Nadu : तमिलनाडु में कक्षा 1 से 5वीं तक का 22 अप्रैल से 1 जून, कक्षा 6 से 9वीं तक 25 अप्रैल से 1 जून और कक्षा 10वीं के छात्रों का समर वेकेशन 15 अप्रैल से 1 जून तक चलेगा।
  • Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में इस बार समर वेकेशन 12 जुलाई से 12 अगस्त तक 32 दिन रहेगा। पहले 22 जून से 29 जुलाई तक 38 दिन का होता था। अप्रैल की 4 छुट्टियां बंद कर दी गई हैं, इसकी जगह 1 से लेकर 8 जून तक समर ब्रेक मिलेगा। नालागढ़, फतेहपुर, नगरोटा सूरियां, इंदौरा, पौंटा साहिब, कालाअंब और ऊना जिला के स्कूलों में 1 से 30 जून तक 30 दिन समर हॉलिडे होगा।

School Timing Change : इन जिलों में स्कूलों का समय बदला

  • जिन स्कूलों में अबतक गर्मी की छुट्टियों का ऐलान नहीं हुआ है वहां स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।अबतक यूपी के लखनऊ , आगरा, प्रतापगढ़ और अमेठी में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।
  • आगरा में कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल सुबह 7 बजे से 12 बजे , प्रतापगढ़ और अमेठी में 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक स्कूल चलेंगे।इस दौरान स्कूल परिसर में खुले स्थान पर छात्र-छात्राओं की शैक्षिक व अन्य सभी गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। लापरवाही पर समस्त जिम्मेदारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों की होगी।
  • राजस्थान के हनुमानगढ़ में प्रात: 7 बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक , दौसा में सरकारी और गैर-सरकारी प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूल सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक और झुंझुनूं में सभी राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों का समय 19 अप्रैल से 16 मई 2025 तक सुबह 7:30 से 11:00 बजे तक रहेगा।
  • इसके अलावा जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, डीडवाना-कुचामन, श्रीगंगानगर, ब्यावर जिलों में भी स्कूलों का टाइम बदला गया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews