राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर, अब बिना कार्ड के भी मिलेगा अनाज, जानें कैसे करें Mera Ration 2.0 ऐप का इस्तेमाल

Mera Ration 2.0 ऐप की मदद से धारक बिना राशन कार्ड के भी राशन प्राप्त कर सकते हैं, इसका मुख्य उद्देश्य राशन की सुविधा को और भी सुगम बनाना है।
ration card e-kyc

Mera Ration 2.0: राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। राशन कार्ड होल्डर्स को अब डिपो पर राशन कार्ड दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राशन कार्ड धारक Mera Ration 2.0 एप के जरिए ही राशन पा सकते है। इसे आप प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।ध्यान रहे अगर आपका आधार मोबाइल से लिंक नहीं है तो आप लॉग इन नहीं कर पाएंगे।

वर्तमान में राशन कार्ड धारकों को राशन की दुकान पर कार्ड लेकर जाना पड़ता है और उस पर लिखा नंबर दुकानदार नोट करता है, उसके बाद उसे वेरिफाई किया जाता है। वेरिफाई करने के बाद आपको राशन मिलता है, लेकिन भारत सरकार ने राशन के नियमों में परिवर्तन कर दिया है, इसके अनुसार राशन कार्ड होल्डर्स को अब राशन कार्ड दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि वे Mera Ration 2.0 ऐप पर अपने खाते की जानकारी दिखाकर राशन प्राप्त कर सकते है।

कैसे डाउनलोड करें Mera Ration 2.0 ऐप

  • Mera Ration 2.0 ऐप को Google Play Store और Apple App Store से डाउनलोड किया जा सकता है।
  • डाउनलोड करने के बाद, यूजर्स को अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा ।
  • फिर OTP के जरिए लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद, ऐप पर उनका राशन कार्ड दिखने लगेगा, जिसे वे राशन प्राप्त करने के लिए दिखा सकते हैं।
  • अगर आपका आधार मोबाइल से लिंक नहीं है तो आप लॉग इन नहीं कर पाएंगे। इसलिए मोबाइल का आधार का एक-दूसरे से लिंक होना जरूरी है।

राशन कार्ड बनाने के लिए आयु-पात्रता

  • भारत का नागरिक, जिसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो।
  • परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय पांच लाख रुपये से कम हो।
  • परिवार में किसी भी व्यक्ति के पास कार या अन्य चार पहिया वाहन नहीं होनी चाहिए।
  • यदि कोई व्यक्ति पेंशन प्राप्त कर रहे हैं तो पेंशन की राशि 10,000 रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews