
School Holiday 2024 : भारी बारिश के चलते हैदराबाद में 2 सितंबर 2024 सोमवार को सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।यह आदेश सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी प्रबंधन के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों पर लागू है। आज 1 सितंबर को रविवार के चलते स्कूल बंद है। इसके अलावा विशाखापत्तनम, एनटीआर और अनकापल्ली जिलों में 2 और 3 सितंबर को स्कूलों की छुट्टियों की घोषणा की गई है।
इसके अलावा भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पटना डीएम ने बाढ़ग्रस्त इलाके के 76 स्कूलों को अब 5 सितंबर तक बंद रखने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। इससे पहले 31 अगस्त तक स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया था।
September School Holiday List
- सितंबर में 1 , 8 , 15 22, और 29 सितंबर को रविवार के चलते अवकाश रहेगा है। 14 और 28 को दूसरा और चौथा शनिवार रहेगा, ऐसे में इस दिन भी कई स्कूलों में अवकाश रहेगा।
- गणेश चतुर्थी 07 सितंबर शनिवार को मनाया जाएगा, ऐसे में महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, एमपी, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु राज्यों में अवकाश की घोषणा हो सकती है।
- 16 सितंबर को ईद ए मिलाद बारावफात है, ऐसे में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।इन छुट्टियों के अलावा कुछ स्थानीय और क्षेत्रीय छुट्टियां भी रहेंगी।
- विश्वकर्मा पूजा/अनंत चतुर्दशी 17 सितंबर (मंगलवार) को है, ऐसे में यूपी में इस दिन छुट्टी हो सकती है। हालांकि यह छुट्टी रिस्ट्रिक्टेड है।
- बिहार में सितंबर में 6 और 7 सितंबर को तीज, 17 सितंबर को अनंत चतुर्थी और 25 सितंबर को जिउतिया पर्व की छुट्टी होगी।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

