टीवी की जगह सामने से देखना है गणतंत्र दिवस की परेड, जानें कैसे बुक होगी टिकट

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड अगर आप सामने से देखना चाहते हैं। इसके लिए 14 जनवरी तक ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट खरीद सकते हैं।
Republic Day Parade 2026

26 जनवरी एक ऐसा दिन है जिसे हर साल देश भर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हर कोई गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा रहता है। इस दिन दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन भी होता है। यहां भारतीय सेना की ताकत और पराक्रम देखकर हर किसी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है।

गणतंत्र दिवस की परेड का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग दिल्ली पहुंचते हैं। वैसे यह परेड देखना उतना आसान नहीं होता क्योंकि इसके लिए टिकट खरीदनी पड़ती है। अगर अब तक आप अपनी टीवी स्क्रीन पर इसे देख रहे थे लेकिन अब वहां जाकर देखना चाहते हैं तो चलिए हम आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रोसेस के बारे में बता देते हैं।

रिपब्लिक डे परेड की टिकट

अगर आप गणतंत्र दिवस की परेड देखना चाहते हैं तो 5 जनवरी 2026 की टिकट की बिक्री शुरू हो चुकी है। 14 जनवरी तक टिकट खरीदने का आखिरी मौका है। इसकी बिक्री सुबह 9 बजे शुरू होती है और तय सीटों की संख्या खत्म होने तक चलती रहती है। अगर आप को सीट सुनिश्चित करनी है तो बुकिंग जल्दी करनी होगी।

कितने की है टिकट

अगर आप इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आपको ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना होगा। टिकट की कीमत बहुत ही कम रखी गई है। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस परेड की टिकट 20 रुपए और 100 रुपए की है। 28 जनवरी बीटिंग रिट्रीट फुल ड्रेस रिहर्सल की टिकट 20 रुपए। 29 जनवरी की बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी की टिकट 100 रुपए की है।

ऑनलाइन कैसे होगी बुक

  • अगर आप घर बैठे ऑनलाइन टिकट बुक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको रक्षा मंत्रालय के आमंत्रण पोर्टल Aamantran.mod.gov.in पर जाना होगा।
  • यहां आपको अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और घर का पता डालना होगा।
  • बुकिंग के समय एक आईडी प्रूफ की आवश्यकता भी पड़ेगी।

ऑफलाइन कहां मिलेगी टिकट

ऑनलाइन बुक नहीं करना है तो काउंटर पर जाकर टिकट खरीद सकते हैं। ये काउंटर सेना भवन गेट नंबर 5, जंतर मंतर मुख्य द्वार, शास्त्री भवन गेट नंबर 3, संसद भवन रिसेप्शन, कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 8, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 3 और 4 पर बनाए गए हैं। काउंटर खुलने का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक है। एक घंटे के ब्रेक के बाद 2 बजे से शाम 5 बजे तक टिकट बुक की जा सकती है।

लगेंगे ये दस्तावेज

आप चाहे ऑनलाइन टिकट खरीदे या फिर ऑफलाइन राज्य सरकार या केंद्र सरकार द्वारा जारी किया गया ओरिजिनल फोटो आईडी कार्ड होना अनिवार्य है। आप अपना वोटर आईडी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट दिखा सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews