रिजर्व बैंक को आया धमकी भरा कॉल, शख्स ने खुद को बताया लश्कर-ए-तैयबा का CEO

रेलवे स्टेशन, बस, एयरपोर्ट, स्कूल और मार्केट को बम से उड़ाने की लगातार आ रही धमकियों के बीच अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को धमकी भरा कॉल आया है। यह फोन कॉल बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर किया गया है।
Reserve Bank

Reserve Bank Of India: बीते कुछ दिनों में देश के अलग-अलग एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, स्कूल, मार्केट और अन्य स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी काफी ज्यादा सुनने को मिली है। सभी मामले में जांच पड़ताल की गई लेकिन अधिकतर धमकियां झूठी निकली। इसी बीच अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को एक धमकी भरा कॉल किया गया है। बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर यह कॉल आया है। यह घटना शनिवार सुबह 10 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के कस्टमर केयर नंबर पर एक कॉल किया गया। कॉल करने वाले ने खुद को लश्कर-ए-तैयबा का सीईओ बताया। फोन करने के बाद उसने केवल इतना कहा कि “मैं लश्कर ए तैयबा का सीईओ बोल रहा हूं। इसके बाद उसने यह कहते हुए फोन रख दिया पीछे का रास्ता बंद कर दो इलेक्ट्रिक कर खराब हो गई है।”

रिजर्व बैंक की शिकायत (Reserve Bank)

बैंक ने फोन पर मिली इस धमकी को गंभीरता से लिया और सुरक्षा गार्ड की शिकायत के मुताबिक माता रमाबाई मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। जिस तरह से यह फोन आया है और शख्स ने बिना कोई बात रखें फोन काट दिया है। उससे पुलिस को लग रहा है कि यह किसी शरारती तत्व का काम है, जो केवल दहशत फैलाना चाहता था। हालांकि, इस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

लॉ फर्म को धमकी

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को धमकी मिलने से पहले मुंबई के JSA लॉ फर्म और JSA कमला मिल को 14 नवंबर को एक धमकी भरा मेल भेजा गया था। फरजान अहमद के नाम से यह ईमेल सेंड किया गया था। इसमें फर्म के कार्यालय और बैलार्ड एस्टेट के ऑफिस में बम रखा होने की बात लिखी थी। जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत थी जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। यह पहली बार नहीं है इसके पहले मुंबई एयरपोर्ट को उड़ने की धमकी दी गई थी और कहां गया था कि अगर हवाई जहाज उड़ा तो कोई भी जिंदा नहीं बचेगा। इसके अलावा अब तक कई होटल, एयरपोर्ट, ट्रेन, बस, मार्केट और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी आ चुकी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews