Road Accident : ट्रक-कार की भीषण टक्कर में वरिष्ठ भाजपा नेता की दर्दनाक मौत

Road Accident : ट्रक-कार की भीषण टक्कर में वरिष्ठ भाजपा नेता की दर्दनाक मौत

बीकानेर, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना संकटकाल (Corona Crisis) में एक के बाद एक नेताओं के निधन की खबरें सामने आ रही है। कभी कोरोना के चलते इलाज के दौरान नेताओं ने दम तोड़ा तो कभी सड़क हादसे का शिकार हो गए।अब राजस्थान (Rajasthan) के बीकानेर से खबर है कि यहां दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में वरिष्ठ भाजपा नेता की दर्दनाक मौत हो गई।हादसे के बाद जहां इलाके में सनसनी फैल गई वही बीजेपी (BJP) में शोक की लहर है।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बड़ी मशक्कत के बाद घायल भाजपा नेता को बाहर निकाला गया।  घटना के बाद से चालकर फरार हो गया, स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और फिर नेता को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। सहीराम कृषि उपज मंडी में चेयरमैन भी रहे। पिछले विधानसभा चुनाव (Assembly elections) में उन्होंने लूनकरणसर से अपनी दावेदारी भी जताई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा जामसर थाना क्षेत्र के श्रीगंगानगर हाइवे पर जामसर और जगदेववाला पर हुआ है। यहां सोमवार को दोपहर में कार-ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें भाजपा देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष सहीराम दुसाद (Sahiram Dussad) , उनकी मां मां चिमनादेवी और उनकी चाची कमला देवी गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना जामसर टोल प्लाजा के कार्मिक व पुलिस मौके को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को टोल नाके की एम्बुलेंस से पीबीएम अस्पताल के ट्रामा सेंटर भेजा, जहां डॉक्टरों ने सहीराम दुसाद व कमला देवी को मृत घोषित कर दिया। शवों की पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।दुर्घटना के बाद ट्रक के चालक-खलासी मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। वही निधन की खबर लगते ही भाजपा में शोक की लहर है, नेताओं का लगातार ट्रामा सेंटर पहुंचने का सिलसिला जारी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews