कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर सचिन पायलट ने दिया बड़ा बयान, कही ये बात

कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर सचिन पायलट ने दिया बड़ा बयान, कही ये बात

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस की ओर से पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनावों की तारीख के ऐलान के बाद सियासी गलियारों में गहमागहमी मची हुई है। पद का उम्मीदवार कौन बनेगा और कौन यह पद संभालेगा इसको लेकर नामों पर चर्चा चल रही है। शशि थरूर और अशोक गहलोत जैसे नेताओं के नाम सामने भी आ चुके हैं। इसी बीच सचिन पायलट (Sachin Pilot) का बयान सामने आया है।

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री रह चुके कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने अध्यक्ष पद को लेकर चल रही बातों पर कहा कि राजनीति ऐसी जगह है कि यहां जो दिखता है वह नहीं होता है। अक्टूबर में सब को पता चल जाएगा कि पार्टी का अध्यक्ष कौन होगा। गुलाम नबी आजाद के पार्टी छोड़ने के बारे में उन्होंने कहा कि 1 दिन जनता यह तय कर देगी कि इनका फैसला सही था या गलत।

Must Read- मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ी Jacqueline Fernandez की मुसीबत, कोर्ट ने भेजा समन

सचिन पायलट यह कहते भी दिखाई दिए कि कांग्रेस ने हमेशा खुले माहौल में चुनाव कराने का इतिहास है और उसे आगे भी बनाकर रखा जाएगा। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बताने वाली बीजेपी से मैं यह सवाल पूछना चाहूंगा कि आखिर उनके यहां नियुक्ति होती कैसे है।

गुलाम नबी आजाद और अन्य नेताओं के पार्टी छोड़ने पर सचिन पायलट ने कहा कि इस समय भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ जो मुहिम चल रही है उसमें साथ देने का वक्त था। लेकिन यह नेता अपनी जिम्मेदारी से पीछे हट गए। सचिन ने कहा कि सोनिया गांधी जी कह चुकी है कि पार्टी ने जिन लोगों को बहुत कुछ दिया है आज समय है कि वह पार्टी को कुछ दें। लेकिन अपना कर्तव्य निभाने की जगह वह लोग पार्टी छोड़ कर चले गए। ऐसे लोगों के फैसले को एक दिन जनता सही या गलत साबित कर देगी।

सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा है और महंगाई को लेकर कहा है कि केंद्र ने एक बार आश्वासन भी नहीं दिया कि वह महंगाई को काबू करेंगे। वह यह कहते दिखाई दिए कि केंद्र बड़ी चतुराई से जनता से जुड़े मुद्दों को भटकाने की कोशिश करती है, ताकि कोई मुद्दा ना बने।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews