SAHARA: भुगतान को लेकर निवेशकों में आक्रोश, 22 नवंबर को CM House का घेराव

Sahara India

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। सहारा इंडिया (Sahara India) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय (Sahara chief Subrata Roy)और उनकी पत्नी के खिलाफ एक के बाद एक देशभर में एफआईआर दर्ज हो रही है वही दूसरी तरफ मध्य प्रदेश और यूपी के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी निवेशकों का गुस्सा फूटने लगा है।22 नवंबर 2021 सोमवार को रायपुर में जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ (Janata Congress Chhattisgarh) के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है और इस दौरान सीएम हाउस का घेराव भी किया जाएगा।

यह भी पढ़े.. MP School: निजी स्कूलों के लिए काम की खबर, फीस को लेकर जारी हुए ये निर्देश

जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का आरोप है कि भोले भाले छत्तीसगढियों के मेहनत, ईमानदारी, खून पसीने की गाढ़ी कमाई को सहारा इंडिया कंपनी के द्वारा दुगुना तिगुना करने का प्रलोभन देकर करोड़ों रुपया जमा करवा लिया गया है और समयावधि पूर्ण होने के बाद भी जमा राशि वापस नहीं की जा रही है। जिसे वापस दिलाने के लिए सीएम हाउस (Chhattisgarh CM House) घेराव किया जा रहा है।

यह भी पढ़े.. पेंशनर्स को सरकार ने दी बड़ी राहत, जानें कैसे मिलेगा पेंशन में लाभ

जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के रायपुर जिला अध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश देवांगन ने बताया कि जनता काँग्रेस छ्त्तीसगढ़ (जे) के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के निर्देशानुसार दिनांक 22 नवंबर 2021 को मुख्यमंत्री निवास घेराव का कार्यक्रम रखा गया है। प्रातः 11:00 बजे धरना प्रदर्शन स्थल बूढ़ापारा पर होगा। धरना स्थल पर एक दिवसीय आमरण अनशन, धरना प्रदर्शन कर निवेशकों का विशाल रैली निकालकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। उन्होंने निवशकों और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews