इन कर्मचारियों को करना होगा वेतन वृद्धि के लिए अभी इंतजार, अगस्त में मिलेगी गुड न्यूज!

Employees Salary hike News

Cognizant Employees Salary Hike 2024 : अप्रैल का महीना लगते ही निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के सैलरी इंक्रीमेंट की चर्चाएं शुरू हो जाती है। अलग अलग सर्वे द्वारा अनुमान लगाया जाता है कि 2023-24 मेें सैलरी में कितनी हाईक मिलेगी। इसी क्रम में अप्रैजल की उम्मीद लगाए बैठे दिग्गज आईटी कंपनी कॉग्निजेंट के कर्मचारियों को निराशा हाथ लगी है, क्योंकि नैस्डेक में लिस्टेड कंपनी कॉग्निजेंट ने सैलरी हाइक का फैसला 4 महीने के लिए टाल दिया है यानि कर्मचारियों को सैलरी हाईक के लिए फिलहाल इंतजार करना पड़ेगा।

अप्रैल की जगह अगस्त में मिलेगी सैलरी हाईक

जानकारी के अनुसार, नैस्डैक-लिस्टेड कंपनी कॉग्निजेंट ने अपने कर्मचारियों के वेतन वृद्धि (Salary Hike) को चार महीने के लिए टाल दिया है यानि अप्रैल में मिलने वाले इंक्रीमेंट का फैसला अब अगस्त 2024 में लिया जाएगा। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि कॉग्निजेंट अपने सहयोगियों की कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए हर साल एनुअल मेरिट इंक्रीस करती है और बोनस देती हैं लेकिन इस साल 2024 एलिजिबल कर्मचारियों के लिए ये राशि 1 अगस्त 2024 को दी जाएगी।

3 साल में 4 बार कंपनी दे चुकी है सैलरी हाईक

कॉग्निजेंट ने अपने बयान में कहा है कि कंपनी के ज्यादातर कर्मचारियों को 3 साल के अंदर 4 बार सैलरी हाइक मिल चुकी है, ऐसे में अप्रैल में उनका अप्रैजल नहीं किया गया। ।हमने उन्हें अक्टूबर 2021, अक्टूबर 2022 और अप्रैल 2023 में सैलरी हाइक दी थी, इस बार कर्मचारियों को थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि इस साल का अप्रैजल 1 अगस्त को किया जाएगा।

कॉग्निजेंट कंपनी के बारें में

बता दे कि कॉग्निजेंट के दुनियाभर में 347,700 कर्मचारी हैं, इनमें से 2.5 लाख सिर्फ भारत में हैं।अक्टूबर-दिसंबर 2023 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 1.7 फीसदी घटकर 4.76 अरब डॉलर रहा था।कंपनी की 2023 रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 के मुकाबले कॉग्निजेंट के कर्मचारियों की संख्या में लगभग 7600 की कमी आई है।दिसंबर तिमाही में उनके कर्मचारियों की संख्या में लगभग 1100 का इजाफा हुआ है। कंपनी में एट्रीशन रेट भी साल 2023 में 13.8 फीसदी रह गया है। इससे पहले साल 2022 में यह लगभग दोगुना 25.6 फीसदी था।

इस साल 10 से 11 फीसदी तक हो सकती है वेतन में वृद्धि- सर्वे रिपोर्ट

इस साल निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों की सैलरी में 9 से 11 फीसदी तक की वृद्धि देखने को मिल सकती है।यह अनुमान 2023-2024 की अलग अलग सर्वे रिपोर्ट से लगाया गया है। अर्न्स्ट ऐंड यंग ( 9 से 10 फीसदी ) ,मर्सर के कुल पारिश्रमिक सर्वे (9.5% to 10 %) और ग्लोबल प्रोफेशनल सर्विस कंपनी एऑन पीएलसी की सर्वे रिपोर्ट (8 to 10.1%), आई रैंडस्टैड की रिपोर्ट ने अपने सर्वे में सैलरी में 9 से 11 फीसदी तक वृद्धि होने की बात कहीं है। हालांकि माइकल पेज इंडिया सैलरी गाइड 2024 के अनुसार, इस साल वरिष्ठ पदों पर वेतन वृद्धि औसतन 20% तक पहुंचने की उम्मीद है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews