Salary Hike 2026 : भारत में नए साल में वेतन में होगी 9% वृद्धि, इन सेक्टर्स को मिलेगा ज्यादा फायदा

एऑन की सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में सबसे ज्यादा यानी 10.9% तक की वेतन वृद्धि और गैर-बैंकिंग वित्त कंपनियां (एनबीएफसी) करीब 10% की औसत वृद्धि दर्ज हो सकती है।
employees news

Salary Hike 2026: निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। भारत में नए साल में कर्मचारियों के वेतन में 9.% वृद्धि देखने को मिल सकती है। यह आंकड़ा साल 2025 की 8.9% औसत वृद्धि से थोड़ा अधिक है। अलग-अलग इंडस्ट्री में सैलरी बढ़ने की दर अलग-अलग होगी। यह जानकारी ग्लोबल प्रोफेशनल्स सर्विस प्रोवाइडर कंपनी एऑन की एनुअल सैलरी इंक्रीज एंड टर्नओवर सर्वे 2025-26 रिपोर्ट से सामने आई है।एओन पीएलसी के अनुसार, 2026 में रियल एस्टेट, इन्फ्रास्ट्रक्चर और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) जैसे क्षेत्रों में सबसे अधिक वेतन वृद्धि होगी।

इस क्षेत्र वालों की ज्यादा बढ़ेगी सैलरी

  • रियल एस्टेट/इंफ्रास्ट्रक्चर और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनीज (NBFCs) में 2026 में 10 फीसदी या इससे ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। रियल एस्टेट और इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनियां 10.9 प्रतिशत व NBFC में 10 प्रतिशत वृद्धि हो सकती है।
  • ऑटोमोटिव/व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग डिजाइन सर्विसेज, रिटेल और लाइफ साइंसेज जैसे सेक्टर में सैलरी में 9% से ज्यादा का वृद्धि हो सकती है।ऑटोमोटिव और वाहन विनिर्माण जैसे अन्य उद्योगों में 9.6 प्रतिशत, इंजीनियरिंग डिजाइन में 9.7, इंजीनियरिंग और विनिर्माण में 9.2 प्रतिशत, खुदरा में 9.6 और लाइफ साइंस में 9.6 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है।
  • बैंकिंग और टेक्नोलॉजी कंसल्टिंग एंड सर्विसेज में 9 फीसदी से कम वृद्धि होगी। बैंकिंग सेक्टर में 8.8 फीसदी तक और टेक्नोलॉजी कंसल्टिंग एंड सर्विसेज सेक्टर में सबसे कम 6.8 फीसदी वृद्धि हो सकती है। यानी इन्हें दूसरे सेक्टर के मुकाबले सैलरी में नुकसान हो सकता है।

नौकरी छोड़ने की दर घटकर 17.1 फीसदी

एऑन की सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, नौकरी छोड़ने की दर में कमी आने लगी है।यह 2025 में 17.1 प्रतिशत हो गई है जबकी 2024 में 17.7 और 2023 में 18.7 प्रतिशत थी। दर कम होना भारतीय कॉरपोरेट सेक्टर में स्थिरता और कर्मचारी संतुष्टि में सुधार को प्रदर्शित करता है। कंपनियां कर्मचारियों को बनाए रखने के लिए अधिक अनुकूल माहौल और बेहतर अवसर देने पर ध्यान दे रही हैं। इस स्थिरता से कंपनियों को स्किल डेवलपमेंट और टैलेंट पाइपलाइन तैयार करने का अवसर मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews