Sania Mirza ने किया रिटायरमेंट का ऑफिशियल ऐलान, इस चैंपियनशिप में खेलेंगी आखिरी मैच

Sania Mirza

Sania Mirza Retirement: भारत की शानदार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने अपने फैंस को तगड़ा झटका दिया है। खिलाड़ी ने अपने रिटायरमेंट का ऑफिशियल ऐलान करते हुए बताया है कि वह टेनिस से कब सन्यास लेने वाली हैं। सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वह ऑस्ट्रेलियाई ओपन के बाद टेनिस को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगी। अगले महीने दुबई में होने वाले मास्टर्स के बाद वह संन्यास लेने वाली हैं। एक इमोशनल पोस्ट के जरिए उन्होंने अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है।

Sania Mirza की पोस्ट से फैंस हुए भावुक

सानिया मिर्जा अपने रिटायरमेंट के बारे में पहले भी जानकारी दे चुकी हैं लेकिन सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने अब इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया है। अपनी पोस्ट में सानिया ने लिखा कि 30 साल पहले हैदराबाद की एक 6 साल की लड़की अपनी मां के साथ टेनिस कोर्ट में गई और कोच से यह कहकर लड़ी कि उसे टेनिस खेलना सिखाया जाए। कोच को लग रहा था कि वह बहुत छोटी है लेकिन उस लड़की की लड़ाई 6 साल की उम्र से शुरू हो चुकी थी।

सानिया ने लिखा की साल 2005 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के साथ मेरा ग्रैंड स्लैम सफर शुरू हुआ था और ये मेरे करियर का अंत करने के लिए यही सबसे अच्छा मौका होगा। खिलाड़ी ने लिखा कि अपना पहला ऑस्ट्रेलियाई ओपन खेलने के 18 साल बाद अब मैं अपना आखिरी ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने की तैयारी में जुटी हुई हूं और फरवरी में दुबई ओपन खेलूंगी। मेरे अंदर बहुत सारी भावनाएं हैं और अपने 20 सालों के प्रोफेशनल करियर में बहुत कुछ हासिल करने का गर्व भी है। यह गर्व मैंने अपने साथियों और देशवासियों के चेहरे पर देखा है।

कुछ इस तरह से सानिया मिर्जा ने अपने रिटायरमेंट का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है और उनकी पोस्ट को पढ़कर फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं। उनकी पोस्ट पर रिएक्शन भी आ रहे हैं और फैंस अपनी भावनाएं व्यक्त करते दिखाई दे रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews