
School Holiday/Summer Vacation 2024: भीषण गर्मी और लू के बीच स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। अलग अलग राज्यों में गर्मी की छुट्टियों पड़ना शुरू हो गई। अप्रैल माह से महाराष्ट्र ,ओडिशा ,पश्चिम बंगाल ,छत्तीसगढ़,बिहार, पुडुचेरी और त्रिपुरा के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में छुट्टियां शुरू हो गई है वही अब मध्य प्रदेश, दिल्ली , राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात में मई से गर्मी की छुट्टियों लगने वाली है। आईए जानते है किस राज्य में कब से समर वेकेशन शुरू होगा………
जानिए किस राज्य में कब से शुरू होंगी गर्मी की छुट्टियां
- मध्य प्रदेश में छात्रों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश आज 1 मई से शुरू हो गए है, जो 15 जून तक चलेंगे।अब 16 जून को स्कूल खुलेंगे। शिक्षकों के लिए एक मई से 31 मई तक रहेगा।
- गुजरात के सभी प्राइमरी, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्कूलों मे ग्रीष्मकालीन अवकाश 9 मई से 12 जून तक रहेगा।इस बार 35 दिनों का ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। नए शैक्षणिक वर्ष 2024-25 का 13 जून से आगाज होगा।
- दिल्ली में 11 मई से 30 जून तक स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि 28 से 30 जून शिक्षकों को आना होगा, ताकि वे स्कूल खुलने से पहले की तैयारियां पूरी कर लें। दिल्ली एनसीआर के ज्यादातर स्कूलों में आज यानी 01 मई को भी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई थी।
- यूपी में भी 13 और 15 मई से सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी।
- राजस्थान के जयपुर में स्कूलों में समर वेकेशन 17 मई से 23 जून तक स्कूलों में अवकाश रहेगा। समर वेकेशन के दौरान सभी सरकारी व निजी स्कूलो में अवकाश रहेगा। इस अवधि में समर वेकेशन कैम्प भी आयोजित किए जाएंगे।
एएमयू में भी मई से जुलाई तक अवकाश घोषित
- अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भी ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। इसके तहत एएमयू व उससे संबंधित संस्थानों तथा मलप्पुरम, मुर्शिदाबाद और किशनगंज केंद्रों में 16 जून से 30 जुलाई तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी।
- एएमयू से सम्बन्धित स्कूलों में 16 जून से 15 जुलाई तक, मेडिसिन संकाय में 18 मई से 23 जून तक और 25 जून से 31 जुलाई तक , एमबीबीएस छात्रों का अवकाश 14 जून से 23 जून तक अवकाश रहेगा।
- BDS प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष और तृतीय वर्ष के छात्रों का अवकाश 1 जून से 20 जून तक, BDS अंतिम वर्ष के छात्रों का अवकाश 21 जून से 30 जून तक, पैरामेडिकल कोर्सेज में छात्रों का अवकाश 21 जून से 10 जुलाई तक रहेगा।
- नर्सिंग कालिज में 27 जून से 6 जुलाई तक ,यूनानी मेडिसिन संकाय में प्रथम स्लाट में 3 जून से 6 जुलाई और 8 जुलाई से 9 अगस्त तक और छात्रों का अवकाश 3 जून से 20 जून तक रहेगा।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

