
school holiday 2024
UP/Uttarakhand School Holiday 2024 : उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के स्कूली छात्रों के लिए अच्छी खबर है।2024 में दोनों राज्यों के स्कूली छात्रों को 100 से ज्यादा अवकाशों का लाभ मिलेगा। इस संबंध में तीनों राज्यों द्वारा वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है।इस अवकाशों में त्यौहार, रविवार और महापुरुषों की जयंती पर मिलने वाले अवकाश शामिल है।
यूपी में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल
- यूपी बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी आदेश के अनुसार , शीतकाल के दौरान शैक्षणिक समय 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2024 तक सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।ग्रीष्मकाल में मध्यावकाश सुबह 10:30 से 11 बजे तक तथा शीतकाल में दोपहर 12 से 12:30 बजे तक होगा।
- बेसिक शिक्षा परिषद के तहत संचालित विद्यालयों/ मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं अब पितृ विसर्जन की छुट्टी ले सकेंगे, लेकिन इस साल बसंत पंचमी पर अवकाश नहीं रहेगा।31 दिसंबर 2023 से 14 जनवरी 2024 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है, वही ग्रीष्म अवकाश 20 मई से 15 जून तक रहेगा। राष्ट्रीय पर्वों पर विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी द्वारा अनुमन्य अवकाश देय होंगे।
- ग्रीष्मकाल एवं शीतकाल में मौसम परिवर्तन को देखते हुए सक्षम प्राधिकारी विद्यालय संचालन के समय में आवश्यकतानुसार परिवर्तन निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के अन्तर्गत निर्धारित शैक्षिक घण्टों में कमी न होने के दृष्टिगत किया जायेगा।
- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा घोषित कैलेंडर के तहत ग्रीष्मकालीन अवकाश 21 मई से 30 जून तक रहेगा। साल में गर्मी की छुट्टियां, रविवार और अन्य छुट्टियों को मिलाकर कुल 118 दिन छुट्टियां होंगी। स्कूल प्रधानाचार्य अपने विवेक से तीन छुट्टियां दे सकते हैं लेकिन इसकी सूचना डीआईओएस को देनी होगी। होली पर दो दिन और दिवाली पर गोवर्धन पूजा और भैया दूज समेत तीन दिन की छुट्टी रहेगी।
उत्तराखंड में 2024 में कब कब रहेंगे अवकाश ?
- उत्तराखंड शासन द्वारा जारी छुट्टियों के वार्षिक कैलेंडर 2024 के अनुसार 5000 फीट या उससे कम ऊंचाई वाले विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश दीर्घ अवकाश तथा 5000 फीट से अधिक ऊंचाई वाले विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश दीर्घ अवकाश होगा। ग्रीष्मकाल में 27 मई से 30 जून 2024 तक यानि 35 दिन अवकाश रहेगा।
- शीतकाल में 01 जनवरी 2024 से 13 जनवरी 2024 तक यानि 13 दिन अवकाश रहेगा।शीतकालीन दीर्घ अवकाश वाले विद्यालयों में ग्रीष्मकाल में 20 जून से 30 जून 2024 तक 11 दिन अवकाश रहेगा। शीतकाल में 26 दिसंबर से 31 जनवरी 2025 तक 37 दिन अवकाश रहेगा।
जानिए बिहार में कब से कब तक बंद रहेंगे कॉलेज
- बिहार शिक्षा विभाग ने साल 2024 के लिए पहले ही छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत राज्य के सरकारी स्कूलों में दीपावली व छठ पूजा की छुट्टी 13 से 21 नवंबर तक रहेगी। निजी विद्यालयों ने 11 से 21 नवंबर तक अवकाश घोषित किया गया है। केंद्रीय विद्यालय में दीपावली की छुट्टी 10 से 13 नवंबर तक रहेगी।
- 15 नवंबर को भाई दूज की एक दिन छुट्टी रहेगी। केंद्रीय विद्यालय में छठ पूजा की छुट्टी 18 से 20 नवंबर तक रहेगी। शहर के अधिकतर स्कूल दीपावली और छठ की छुट्टी के बाद 22 नवंबर को खुलेंगे।
- गैर उर्दू स्कूलों में महाशिवरात्रि, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, जानकी नवमी की छुट्टी होगी जबकि उर्दू स्कूलों में ये छुट्टियां नहीं होंगी. उर्दू और गैर उर्दू दोनों स्कूलों में चेहल्लुम पर एक दिन की छुट्टी रखी गई है।उर्दू स्कूलों में मुहर्रम पर दो दिन और गैर उर्दू में एक दिन की छुट्टी होगी। छठ पूजा पर दोनों कैलेंडर में तीन दिन की छुट्टी शामिल की गई है। गैर उर्दू स्कूलों में रक्षाबंधन, तीज और जिउतिया की कोई छुट्टी नहीं होगी।
- उर्दू स्कूलों में ईद की छुट्टी तीन दिनों की जबकि गैर उर्दू स्कूलों में एक दिन की छुट्टी की गई है. वहीं, बकरीद पर उर्दू स्कूलों में तीन दिनों की जबकि गैर उर्दू स्कूलों में एक दिन की छुट्टी की गई है।
- होली, मोहर्रम और दुर्गा पूजा में 2 दिन का अवकाश दिया गया है।ईद उल फितर (ईद) में 3 दिन का अवकाश, ईद उल जुहा (बकरीद) में 3 दिन का अवकाश दिया गया है।ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 अप्रैल, 2024 से 15 मई, 2024 तक होगा।यह छुट्टी केवल विद्यार्थियों के लिए होगी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, अध्यापक और शिक्षक सरकारी कैलेंडर के अनुसार विद्यालय में आएंगे। कोई विद्यालय मुस्लिम बहुल क्षेत्र में है और उर्दू विद्यालय की तरह शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित करना चाहते हैं तो स्थानीय स्तर से अनुमति लेनी होगी, इसके बदले रविवार को कक्षाओं का संचालन होगा।


लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

