School Holiday 2024 : छात्रों के लिए अच्छी खबर, ग्रीष्मकालीन अवकाश की डेट्स घोषित, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

अलीगढ़ में 20 मई से 15 जून तक परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश रहेगा। विभागीय अधिकारियों ने शिक्षकों को विद्यार्थियों को गृह कार्य देने के आदेश दिए हैं।
school holiday news

School Holiday 2024 : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। राजस्थान के जयपुर में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों की छुटि्टयां समय से पहले घोषित कर दी गई हैं। जयपुर कलेक्टर की अनुशंसा के आधार पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने निर्धारित तिथि से  2 दिन पहले शुक्रवार 17 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है।

आदेश के तहत जयपुर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के कक्षा 8 तक के सरकारी एवं निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही लिखा है कि जो भी सरकारी या निजी स्कूल सरकार के आदेश की अवहेलना करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

झारखंड/पंजाब में भी ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

  • बढ़ती गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए झारखंड में संचालित सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में 21 मई से 7 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की गई है। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने इस संबंध में संशोधित आदेश जारी कर दिया है। पूर्व में इन स्कूलों के लिए लागू वार्षिक कैलेंडर में 21 मई से दो जून तक ही ग्रीष्मावकाश निर्धारित था
  • इसके पहले राज्य में संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक) एवं सभी निजी विद्यालयों में केजी से लेकर 8वीं तक की कक्षाएं 30 अप्रैल से 12 मई तक स्थगित की गई थी, वही 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7.00 से लेकर 11.30 बजे तक ही संचालित करने के निर्देश दिए गए थे।
  • झारखंड के अलावा पंजाब राज्य में 1 जून से लेकर 30 जून तक सभी सरकारी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियाँ घोषित कर दी गई है। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। आदेश की कॉपी विभाग ने सभी जिलों को भेज दी है।

यूपी के हाथरस में 2 दिन अवकाश

गर्मी को देखते हुए हाथरस डीएम अर्चना वर्मा के आदेश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, मान्यता प्राप्त समस्त बोर्डों के विद्यालयों में आठवीं तक के विद्यालयों में 17 और 18 मई का अवकाश घोषित कर दिया है। आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के आदेश विद्यालय संचालकों और प्रधानाचार्यों को दिए हैं।

उत्तर प्रदेश में 18 मई से छुट्टियां, एक महिना बंद रहेंगे स्कूल

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों 18 मई से 18 जून तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी। 16 जून को रविवार और 17 जून को ईद उल जुहा यानि बकरीद होने के चलते 18 जून को स्कूल खुलेंगे। इस बार 32 दिन स्कूल बंद रहेंगे।वही शासकीय स्कूलों में प्राथमिक और उच्च-प्राथमिक कक्षाओं के लिए गर्मी की छुट्टियों 20 मई से शुरू होगी। अलीगढ़ के परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से 15 जून तक परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश रहेगा। विभागीय अधिकारियों ने शिक्षकों को विद्यार्थियों को गृह कार्य देने के आदेश दिए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews