School Holiday 2024 : स्कूली छात्रों के लिए अच्छी खबर, अवकाश की घोषणा, इतने दिन और बंद रहेंगे स्कूल

शिक्षा विभाग के आदेश के तहत कश्मीर डिवीजन में आने वाले सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूल 8 जुलाई से 17 जुलाई तक छुट्टियों की घोषणा की गई है।
School news

School Holiday 2024 : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है।भारी बारिश के चलते उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 2 जुलाई (मंगलवार) को अवकाश घोषित किया गया है।वही अन्य राज्यों में भी बदलते मौसम, उपचुनाव और मानसून ब्रेक के चलते अलग अलग तारीख को अलग अलग स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है।

जानिए कब कब कहां कहां बंद रहेंगे स्कूल

  •  हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीट- देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ पर 10 जुलाई को उपचुनाव होना डिपार्टमेंट, बोर्ड, निगम व स्कूल-कॉलेज और फैक्ट्री में छुट्टी रहेगी ।
  • पंजाब की जालंधर विधानसभा सीट, बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र और मंगलौर विधानसभा क्षेत्र 10 जुलाई को भी छुट्टी घोषित की गई है।
  • गर्मी के चलते कश्‍मीर घाटी में भी एक हफ्ते के लिए स्कूल बंद करने का फैसला किया गया है। शिक्षा विभाग के आदेश के तहत कश्मीर डिवीजन में आने वाले सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूल 8 जुलाई से 17 जुलाई तक छुट्टियों की घोषणा की गई है। यदि आवश्यकता हुई तो छात्रों के लिए ऑनलाइन क्‍लास भी उपलब्‍ध कराई जाएंगी।
  • जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने जम्मू संभाग के ग्रीष्मकालीन क्षेत्र में सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूल 16 जुलाई तक बंद रहेंगे।
  • हिमाचल प्रदेश के समर क्लोजिंग स्कूल में 29 जुलाई तक मानसून ब्रेक होगा। जिला कुल्लू में 23 जुलाई से 14 अगस्त तक मानसून ब्रेक रहेगा और विंटर क्लोजिंग स्कूलों में 22 जुलाई से 29 जुलाई तक मानसून की छुट्टियां होंगी।इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews