School Holiday 2024: सिर्फ बसंत पंचमी ही नहीं, फरवरी माह में इन दिनों भी रहेंगे स्कूल बंद, बच्चों की रहेगी मौज, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट यहां

School Holiday 2024: सिर्फ बसंत पंचमी ही नहीं, फरवरी माह में इन दिनों भी रहेंगे स्कूल बंद, बच्चों की रहेगी मौज, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट यहां

ऐसे में इन बच्चों के लिए अभी स्कूल निर्धारित तरीके से ही चलाए जा रहे हैं। अब अगर ऐसे में बच्चों को स्कूल जाने से छुट्टी मिल जाए वो भी माता पिता की सहमति से तो क्या है कहने।

आज बसंत पंचमी के दिन कई राज्यों में स्कूलों का अवकाश घोषित किया गया है। कई स्कूलों में बच्चों को मां सरस्वती के पूजा वंदन के बाद घर वापस भेज दिया जाएगा। लेकिन कई स्कूल ऐसे भी हैं जहां आज के दिन भी पढ़ाई सुचारू रूप से की जाएगी।

अभी फरवरी माह में ही बच्चों के लिए चार दिन की छुट्टियां और आने वाली हैं। हालांकि इनमें दो रविवार होंगे। लेकिन खास बात यही है कि बाकी के दो अवकाश इन दो रविवारों के साथ आने वाले हैं।

18 फरवरी को रविवार है, जिसके अगले दिन ही सोमवार को शिवाजी जयंती मनाई जाएगी। इस दिन कई स्कूलों में अवकाश रहता है। ऐसे ही 24 फरवरी यानी शनिवार के दिन गुरु रविदास जयंती है, जिसके उपलक्ष में लगभग देश के सभी स्कूलों में अवकाश प्रदान किया जाता है। 25 फरवरी को रविवार होने से बच्चे लगातार दो दिन का अवकाश एक साथ मना पाएंगे।

हालांकि स्कूल निर्धारित छुट्टियां देने के लिए बाध्य नहीं हैं, स्कूल चाहें तो इन दिनों की छुट्टियों को निरस्त कर सुचारू रुप से विद्यालय की संचालित कर सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews