School Holiday 2024: छात्रों के लिए राहत भरी खबर, मई से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां, जून तक बंद रहेंगे, कई स्कूलों का समय भी बदला

गुजरात में सभी प्राइमरी, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्कूलों मे ग्रीष्मकालीन अवकाश 9 मई से शुरू होगा और 12 जून तक रहेगा।इस बार 35 दिनों का ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। नए शैक्षणिक वर्ष 2024-25 का 13 जून से आगाज होगा।
school news

सांकेतिक तस्वीर

School Holiday/Summer Vacation 2024: स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। भीषण गर्मी -लू और बदलते मौसम के चलते अलग अलग राज्यों में गर्मी की छुट्टियों पड़ना शुरू हो गई। दिल्ली , राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात में मई से गर्मी की छुट्टियों लगने वाली है। वही यूपी बोर्ड के राजकीय माध्यमिक स्कूलों व अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक स्कूलों का समय एक घंटा बढ़ा दिया गया है।

मई से इन स्कूलों में शुरू होगी गर्मी की छुट्टियां

  • गुजरात– सभी प्राइमरी, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्कूलों मे ग्रीष्मकालीन अवकाश 9 मई से शुरू होगा और 12 जून तक रहेगा।इस बार 35 दिनों का ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। नए शैक्षणिक वर्ष 2024-25 का 13 जून से आगाज होगा।
  • दिल्ली– 11 मई से 30 जून तक स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि 28 से 30 जून शिक्षकों को आना होगा, ताकि वे स्कूल खुलने से पहले की तैयारियां पूरी कर लें। दिल्ली एनसीआर के ज्यादातर स्कूलों में आज यानी 01 मई को भी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई थी।
  • उत्तर प्रदेश- 13 और 15 मई से सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी और 30 जून तक रहेंगी।प्रदेश में 7 मई, 13 मई और 20 मई को भी स्कूल बंद रहेंगे। क्योंकि इन तारीखों पर क्रमश: तीसरे चरण, चौथे चरण और पांचवे चरण का मतदान होगा।
  • राजस्थान- जयपुर में स्कूलों में समर वेकेशन 17 मई से 23 जून तक स्कूलों में अवकाश रहेगा। समर वेकेशन के दौरान सभी सरकारी व निजी स्कूलो में अवकाश रहेगा। इस अवधि में समर वेकेशन कैम्प भी आयोजित किए जाएंगे।

यूपी-बिहार के इन स्कूलों का समय बदला

  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश बोर्ड के राजकीय माध्यमिक स्कूलों व अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। इसके तहत इन स्कूलों का समय एक घंटा बढ़ा दिया गया है। अब स्कूल दोपहर 130 बजे तक खुलेंगे।इससे पहले विद्यालय सुबह 730 बजे से दोपहर 1230 बजे तक खुल रहे थे ।
  • इंटरमीडिएट एक्ट में संशोधन करने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से यह निर्देश दिए गए हैं।अब एक अप्रैल से 30 सितंबर तक यूपी बोर्ड के माध्यमिक स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक खुलेंगे। वहीं एक अक्टूबर से 31 मार्च तक यह सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुलेंगे।
  • बिहार की राजधानी पटना में भी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। DM शीर्सत कपिल अशोक ने 30 अप्रैल को एक आदेश जारी किया है,जिसमें जिले सभी प्राइवेट और शासकीय स्कूलों में कक्षा दस तक के लिए सुबह 10:30 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक होगी। वहीं कक्षा 11वीं और 12वीं के शैक्षणिक गतिविधियों पर सुबह 11:30 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक रोक रहेगी। नया टाइम टेबल 1 मई से 8 मई 2024 तक प्रभावी रहेगा।

इन राज्यों में शुरू हुई गर्मी की छुट्टियां

बता दे कि अप्रैल माह से देश के कई राज्यों में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो गए है। महाराष्ट्र ,ओडिशा ,पश्चिम बंगाल ,छत्तीसगढ़,बिहार, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी और त्रिपुरा के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में छुट्टियां शुरू हो गई है ।अब मई से दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में शुरू होने वाली है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews