School Holiday 2024 : छात्रों के लिए राहत भरी खबर, फिर अवकाश घोषित, अब इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जारी हुए निर्देश

दिसंबर महीने में 25 दिसंबर क्रिसमस डे के अलावा 1, 8, 15, 22 और 29 को रविवार के चलते सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा। इसके अलावा कई स्कूलों में दूसरे और चौथे शनिवार को भी अवकाश रहेगा।
School

School Holiday 2024: स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। चक्रवात फेंगल के कारण दक्षिण कन्नड़ जिले में जिला आयुक्त डॉ. मुल्लई मुहिलान ने 3 दिसंबर को सभी स्कूलों और प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों (कक्षा 12 तक) को बंद करने की घोषणा की है।

इसके अलावा कर्नाटक के बेंगलुरू और मैसूर के साथ करीब 9 जिलों में 3 दिसंबर को स्कूलों और प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों (कक्षा 12 तक) के लिए छुट्टियों की घोषणा की है।पुडुचेरी के शिक्षा मंत्री ए. नमस्सिवायम ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल, निजी स्कूल और सभी कॉलेज 3 दिसंबर को बंद रखने का फैसला लिया है।

मध्य प्रदेश में भी यहां स्कूल रहेंगे बंद

  • मध्य प्रदेश की राजधानी में भी भोपाल गैस त्रासदी के चलते आज 3 दिसंबर को स्कूलों कॉलेजों में अवकाश रहेगा (Bhopal Gas Tragedy) है। आमतौर पर हर साल इस दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है। इस दौरान जिला मुख्यालय के ऑफिस बंद रहेंगे, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के ऑफिस खुले रहेंगे।
  • शिवपुरी की तहसील करैरा में बागेश्‍वर धाम के पीठाधीश्‍वर पं. धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री की श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के आयोजन के चलते सभी प्राइवेट स्‍कूलों में 2 से 8 दिसंबर तक अवकाश रहेगा।

दिसंबर में कब कब बंद रहेंगे स्कूल

25 दिसंबर को क्रिसमस के चलते सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।इसके अलावा दिसंबर 2024 में 4 शनिवार और 5 रविवार पड़ेंगे।ज्यादातर स्कूल भी अब शनिवार और रविवार, दोनों दिन या महीने के दूसरे/आखिरी शनिवार को बंद रहते हैं, ऐसे में छुट्टी मिल सकती है। 1, 8, 15, 22 और 29 को रविवार के चलते सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा। साथ ही कई स्कूलों में दूसरे और चौथे शनिवार को भी क्लास नहीं होती है, जिसका लाभ भी छात्रों को मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews