School Holiday 2024 : छात्रों को फिर बड़ी राहत, अवकाश घोषित, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

आज 19 जुलाई को सभी आंगनवाड़ी, प्राथमिक विद्यालय, हाई स्कूल और प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज (12वीं कक्षा तक) बंद रहेंगे। हालांकि इंजीनियरिंग कॉलेज, डिप्लोमा कॉलेज, ITI और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम सामान्य रूप से संचालित होंगे।
school holiday news

School Holiday 2024 : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। आज शुक्रवार 18 जुलाई से जम्मू के स्कूल खुल गए है वही कर्नाटक और केरल में भारी बारिश के चलते कई स्कूल बंद कर दिए गए है।इसके अलावा जुलाई अगस्त महीने में भी दूसरे चौथे शनिवार और  रविवार के साथ कई त्यौहारों के चलते स्कूल बंद रहेंगे।

भारी बारिश के चलते आज इन स्कूलों में अवकाश

  • कर्नाटक के उडीपी उपायुक्त डॉ. विद्या कुमारी ने व्यापक वर्षा के कारण शुक्रवार 19 जुलाई को पूरे जिले के सभी स्कूलों और पीयू कॉलेजों में अवकाश घोषित किया है। सभी आंगनवाड़ी, प्राथमिक विद्यालय, हाई स्कूल और प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज (12वीं कक्षा तक) 19 जुलाई को बंद रहेंगे। हालांकि इंजीनियरिंग कॉलेज, डिप्लोमा कॉलेज, ITI और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम सामान्य रूप से संचालित होंगे।
  • भारी बारिश के चलते केरल के कन्नूर, वायनाड, कासरगोड, कोझीकोड और पलक्कड़ के सभी स्कूल शुक्रवार, 19 जुलाई को बंद रहेंगे। कन्नूर, वायनाड और पलक्कड़ में कन्नूर और पलक्कड़ में सार्वजनिक और विश्वविद्यालय परीक्षाएं निर्धारित समय पर आयोजित की जाएंगी।

जुलाई अगस्त में मिलेगी इतने दिन की छुट्टी

  • 27 जुलाई को चौथा शनिवार पड़ रहा है, ऐसे में कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे। 21 और 28 को रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे।इसके अलावा 04, 11, 18 और 25 अगस्त को रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे।
  • 07 अगस्त हरियाली तीज , 10 अगस्त दूसरा शनिवार, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस,16 अगस्त (शुक्रवार) प्रतिपूरक घोषित अवकाश, 19 अगस्त ,(सोमवार) रक्षाबंधन, 26 अगस्त : (सोमवार) जन्माष्टमी को अवकाश रहेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews