School Holiday : भीषण गर्मी में छात्रों को बड़ी राहत, समय से पहले छुट्टियां घोषित, जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल

कांगड़ा जिले के पांच उपमंडलों देहरा, फतेहपुर, जवाली, इंदौरा और नूरपुर के आंगनबाड़ी और प्राइमरी स्कूल भी 29 से 2 जून तक बंद रहेंगे।
school news

सांकेतिक तस्वीर

School Holiday 2024 : बढ़ती गर्मी के प्रकोप और हीट वेव के चलते हरियाणा और बिहार के बाद हिमाचल प्रदेश के कई जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। इसमें सोलन, कांगड़ा, सिरमौर,ऊना समेत कई जिले शामिल है। आईए जानते है किस जिले में कब तक बंद रहेंगे स्कूल

इन जिलों में भी बंद रहेंगे स्कूल

  • कांगड़ा के सभी सरकारी व निजी स्कूलों को 31 मई तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए है, वही आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
  • सोलन में भी स्कूल 30 मई से चार जून तक बंद रहेंगे। इसे लेकर डीसी सोलन ने अधिसूचना जारी कर दी है।हालांकि शिक्षक एवं गैर-शिक्षक स्टॉफ को स्कूलों में उपस्थित रहना होगा।
  • एसडीएम नाहन और कफोटा ने भी 29 से 31 मई तक उपमंडल के अंतर्गत पड़ने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। 1 जून को मतदान के चलते छुट्टी रहेगी। 2 जून को रविवार है। अब यहां 3 जून को स्कूल खुलेंगे।
  • ऊना में भी 29 से 31 मई तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
  • कांगड़ा जिले के पांच उपमंडलों देहरा, फतेहपुर, जवाली, इंदौरा और नूरपुर के आंगनबाड़ी और प्राइमरी स्कूल भी 29 से 2 जून तक बंद रहेंगे।सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
  • एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा द्वारा जारी किए गए आदेशों में 30 और 31 मई को पांवटा साहिब उपमंडल के तहत पड़ने वाले सभी स्कूल बंद रहेंगे। 1 जून को हिमाचल प्रदेश में लोकसभा के लिए वोटिंग और 2 जून को रविवार की छुट्टी है। इसके चलते पांवटा साहिब उपमंडल के स्कूल रविवार तक बंद रहेंगे।
  • हमीरपुर के सभी सरकारी स्कूलों में 30 मई से 4 जून तक छुट्टी घोषित कर दी गई है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक और प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक से प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर जिला में सभी सरकारी स्कूलों को 30 मई से 4 जून तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

हरियाणा-बिहार और जम्मू में भी अवकाश घोषित

  • हरियाणा में 30 जून तक राज्य के सभी सरकारी तथा प्राइवेट स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया है। 33 दिन के बाद जुलाई में स्कूल खुलेंगे। वही बिहार के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों तथा कोचिंग संस्थानों को 30 मई से 8 जून तक बंद करने का आदेश मुख्य सचिव ने दिया है।
  • जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने जम्मू संभाग के ग्रीष्मकालीन क्षेत्र में सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के लिए एक जून से 46 दिनों की ग्रीष्मकालीन छुट्टी की घोषणा की।इन स्कूलों में 1 जून से 16 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।
  • यूपी के बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में एक जून से 10 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। इस अवधि में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसमें ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश दिया जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews