School Holiday : 1 से 12वीं के स्कूल छात्रों के लिए बड़ी खबर, अवकाश की घोषणा, आदेश जारी, बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा लाभ

school timing

School Holiday, School News : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर हैं। उनके लिए लगातार अवकाश की घोषणा की जा रही है। रक्षाबंधन को लेकर असमंजस की स्थिति बरकरार है। 30 और 31 अगस्त के बीच कई राज्यों में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर 31 अगस्त को अवकाश की घोषणा की गई है। वही ओणम को देखते हुए सात राज्यों के स्कूलों में आज अवकाश घोषित किए गए हैं।

28 से 31 अगस्त तक छुट्टियों की घोषणा

केरल में 28 से 31 अगस्त तक छुट्टियों की घोषणा की गई है। ओणम और रक्षाबंधन को देखते हुए राज्य शासन द्वारा यह फैसला लिया गया है। वही केरल के कई अन्य जिलों में 3 सितंबर तक अवकाश घोषित किए गए हैं। वहीं कुछ जिलों के स्कूल में श्री नारायण गुरु जयंती को देखते हुए 31 अगस्त को भी अवकाश घोषित किया गया है।

इन राज्यों में स्कूल में छुट्टी 

केरल के अलावा मेघालय, नगालैंड, सिक्किम, मिजोरम के कुछ जिलों में भी 29 अगस्त को ओणम सहित इंद्रजात्रा के उपलक्ष्य पर स्कूलों को बंद रखा गया है। निजी शासकीय, अर्धशासकीय सहित अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है। जिसका लाभ शिक्षक कर्मचारियों को भी मिलेगा। सिक्किम में 9 सितंबर को इंद्रजात्रा के उपलक्ष पर स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है।

बिहार : 31 अगस्त को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर अवकाश

बिहार के जिलों में 31 अगस्त को शासकीय अर्ध शासकीय सहित निजी और अनुदान प्राप्त स्कूल कॉलेज में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर अवकाश की घोषणा की गई है। बता दे अवकाश कैलेंडर में रक्षाबंधन की छुट्टी 30 अगस्त को होनी थी। हालांकि तिथि में उलट फेर को देखते हुए शिक्षक संघ द्वारा मांग की गई थी। जिसके बाद अवकाश में संशोधन किया गया है। ऐसे में बिहार के अधिकतर जिलों में 31 अगस्त को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर स्कूलों को बंद रखा जाएगा।

UP :  जन्माष्टमी और चेहल्लुम सहित रविवार के दिन अवकाश

उत्तर प्रदेश में 1 से 15 सितंबर के बीच स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान स्कूल कॉलेजों को खुले रखने के निर्देश दिए गए थे। इसके साथ ही जन्माष्टमी और चेहल्लुम सहित रविवार के दिन भी छात्रों को स्कूल बुलाया गया था। हालांकि अब राज्य शासन द्वारा उसे आदेश को वापस ले लिया गया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के सभी शासकीय अर्ध शासकीय निजी सहित अनुदान प्राप्त स्कूलों में जन्माष्टमी सहित रविवार को अवकाश रहेगा। जिसका लाभ शिक्षक सहित छात्रों को मिलेगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews