School Holiday: खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा, 76 स्कूलों में छुट्टी के आदेश, जानें कब तक बंद रहेंगे विद्यालय

बिहार में इस समय भारी बारिश से जन जीवन बुरी तरीके से प्रभावित हो गया है। कई जगह पर गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। यही कारण है कि पटना के 76 स्कूलों में 21 सितंबर तक छुट्टी के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
school holiday

School Holiday: देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। बारिश के कारण आम जनजीवन बुरी तरीके से प्रभावित हो गया है और स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई पर भी प्रभाव पड़ता दिखाई दे रहा है। सड़कों पर बनी जल जमाव की स्थिति के कारण स्टूडेंट्स को स्कूल आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। इसी को देखते हुए बिहार के पटना के 76 स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है यही कारण है कि जिलाधिकारी द्वारा स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं। जिसके तहत पहली से लेकर 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश रहेगा। स्कूल वाले चाहे तो ऑनलाइन कक्षा संचालित कर सकते हैं। जिन स्कूलों में परीक्षा का आयोजन किया जाना था उन्हें भी पोस्टपोन कर दिया गया है।

बढ़ा गंगा का जलस्तर

फिलहाल बिहार में बारिश की स्थिति की बात करें तो पटना के गांधी घाट पर गंगा नदी खतरे के निशान से 48.60 मीटर तक ऊपर बह रही थी। दीघा और हाथीदह में भी इसे 50.45 और 41.76 मीटर खतरे के निशान से ऊपर बहते हुए देखा गया। कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है इसलिए जिलाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में विद्यालय बंद करने का निर्णय लिया है।

21 सितंबर तक स्कूल बंद

बिहार की राजधानी पटना में भारी बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 21 सितंबर तक 76 सरकारी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के चलते पटना जिले के 8 प्रखंडों के 76 सरकारी स्कूल 21 सितंबर तक बंद रहेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी ना हो।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews