School Holiday : स्कूली छात्रों के लिए अच्छी खबर, स्कूलों में अवकाश, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

school holiday

School Holiday, School News : उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही दो अन्य जिलों में भी अवकाश के आदेश जारी कर दिए गए हैं। शुक्रवार से लेकर सोमवार तक इन जिलों में अवकाश की घोषणा की गई है। इसके साथ ही शुक्रवार देर रात 8:00 बजे से रूट डायवर्जन लागू होगा।

बदायूं में भी 1 से 8 तक के स्कूलों में अवकाश 

सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए कांवरियों की भीड़ निकल पड़ी है। जिसको देखते हुए कई स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर दी गई है। शुक्रवार से रूट डायवर्जन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इसके लिए अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है। स्कूल आने जाने में होने वाली दिक्कतों को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 1 से 12 तक के स्कूलों को बंद रखा गया है। अब बदायूं में भी 1 से 8 तक के स्कूलों को शनिवार और सोमवार को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं इसके लिए अवकाश की घोषणा की गई है।

हर सप्ताह शुक्रवार की शाम 8:00 बजे से सोमवार शाम 5:00 बजे तक डायवर्जन प्रभावी रहेगा। बसों के रूट परिवर्तित होने से किराए में भी वृद्धि की गई है। बीएसए स्वाति भारती ने कहा कि जिलाधिकारी की अनुमति से सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अवकाश रहेगा।

मेरठ : 16 जुलाई तक जिले के शिक्षण संस्थानों में अवकाश

इससे पहले मेरठ के जिलाधिकारी द्वारा 10 जुलाई से 16 जुलाई तक जिले के शिक्षण संस्थानों में अवकाश की घोषणा की गई है। मुजफ्फरनगर जिले में भी सभी शिक्षण संस्थानों को 8 जुलाई से 16 जुलाई तक बंद रखा गया है। गाजियाबाद में अवकाश घोषित किया गया है। हापुड़, बुलंदशहर और बागपत में भी 10 जुलाई से 16 जुलाई तक अवकाश होने की स्थिति में स्कूलों को बंद रखा जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews