School Holiday : 1 से 12वीं तक के स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर, अवकाश की घोषणा, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा लाभ

School Holiday

School Holiday 2023, School Holiday : स्कूली छात्रों के लिए बड़ी खबर है। गर्मी छुट्टी के बाद एक बार फिर से उन्हें कई महत्वपूर्ण अवकाश का लाभ मिलेगा। इससे पूर्व भारी बारिश को देखते हुए कई राज्यों में स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। एक-दो दिन के लिए स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ाया जा रहा है। इसी बीच अगस्त महीने में कई दिन स्कूलों को बंद रखा जाएगा। जिसका लाभ शिक्षक सहित छात्रों को मिलेगा।

अगस्त महीने में छात्रों को 7 से 8 छुट्टियों का लाभ

दरअसल अगस्त महीने में छात्रों को 7 से 8 छुट्टियों का लाभ मिलेगा। इन छुट्टियों में रविवार के अवकाश भी शामिल रहेंगे। जारी किए गए कैलेंडर के तहत अगस्त महीने में रविवार और शनिवार को मिलाकर कुल 8 दिन स्कूल बंद रहने वाले हैं। कई राज्यों में शनिवार को भी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है। वहीं रविवार को अवकाश रहते हैं।

  • ऐसे में 6 अगस्त दिन रविवार को अवकाश होने के साथ ही
  • 12 अगस्त दिन शनिवार को अवकाश रहेगा
  • 13 अगस्त को रविवार होने की वजह से छुट्टियां रहेगी
  • 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर स्कूलों को बंद रखा जाएगा
  • 19 अगस्त को शनिवार और
  • 20 अगस्त को रविवार होने की दशा में स्कूल बंद रहेंगे
  • जबकि 27 अगस्त को रविवार के दिन स्कूल बंद रहेगा
  • 30 अगस्त को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर स्कूलों में अवकाश घोषित किया जाएगा।

ऐसे में कुल मिलाकर 8 दिन में छात्रों के लिए स्कूल में अवकाश घोषित रहेंगे। यदि किसी राज्य में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन जैसी स्थिति निर्मित होती है तो प्रशासन द्वारा स्कूलों में अवकाश घोषित किया जा सकता है।

स्कूलों की छुट्टियों की लिस्ट जारी

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा इस साल स्कूलों की छुट्टियों की लिस्ट जारी की गई थी। जिसमें पूरे सत्र में 120 दिनों के लिए स्कूल में छुट्टियां घोषित की गई है। इन में 53 रविवार को भी शामिल किया गया है। वही अगस्त के महीने शुरू होने के साथ ही छात्रों को कई महत्वपूर्ण त्योहारों का भी लाभ उपलब्ध कराया जाता है।

  • UP के स्कूलों में 29 जुलाई को मोहर्रम के दिन स्कूलों को बंद रखा जाएगा।
  • 29 जुलाई को शनिवार होने की स्थिति में
  • 30 जुलाई को रविवार के दिन स्कूल बंद रहेंगे
  • 31 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन स्कूलों को बंद रखा जाएगा
  • जबकि 7 सितंबर को जन्माष्टमी की छुट्टियां घोषित की गई है
  • 28 सितंबर को मिलादुन्नबी के अवसर पर स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

अवकाश घोषित

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया। इस दिन शिक्षण कार्य नहीं होंगे, वही 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर भी अवकाश रहेगा। ऐसे में 2 से 3 महीने के दौरान छात्रों को स्कूलों में अवकाश का महत्वपूर्ण लाभ मिल सकता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews