School Holiday : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर, अवकाश की घोषणा, आदेश जारी, 1 से 12वीं तक के लिए इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

school timing

School Holiday, School Holiday Today : 1 से 12वीं तक स्कूल छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल एक बार फिर से स्कूल में अवकाश घोषित किया गया है। छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। अक्टूबर महीने में त्योहार सहित पांच रविवार होने की वजह से छात्रों को लंबे अवकाश का लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही भारी बारिश के कारण कई राज्यों में अवकाश की घोषणा की गई है।

1 से 12वीं तक के कक्षाओं में अवकाश

केरल में आज 1 से 12वीं तक के कक्षाओं में अवकाश रहेगा। जिला कलेक्टर द्वारा बाढ़ के कारण विभिन्न तालुकों में शैक्षणिक संस्थाओं के लिए छुट्टियां घोषित की है। केरल के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश जारी है। राज्य में रेड अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि केरल में आज भी चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है।

इसके बाद जिला कलेक्टर ने भारी बारिश और बाढ़ के कारण आज कोट्टायम तालुका में उच्च माध्यमिक स्तर तक के शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टियां घोषित की है। चंगानस्सरी और वेकौम तालुको में भी शिविर चलाने वाले स्कूलों में आज मंगलवार को अवकाश रहेगा। साथ ही अलापपुझा जिले में तीन दिन से भारी बारिश से कारण राहत शिविर चल रहे हैं। वहां भी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया जबकि जिला कलेक्टर ने चेरथला और चैंगलूर तालुको के शैक्षणिक संस्थानों में भी आज अवकाश की घोषणा की है।

CG : 9 दिन अवकाश घोषित 

इधर छत्तीसगढ़ में इस महीने छात्रों को महत्वपूर्ण छुट्टियां मिलेगी। 23 से 28 अक्टूबर तक स्कूलों में दशहरा की छुट्टी की सिफारिश की गई है। इसके साथ ही शनिवार रविवार को मिलाकर कुल 9 दिन अवकाश घोषित किए गए है। पांच शनिवार और चार रविवार की छुट्टियां भी इसमें शामिल रहेगी।

वैकल्पिक अवकाश होने के कारण भी स्कूलों में अवकाश रहेंगे। जिसका लाभ छात्रों को मिलेगा। 13 अक्टूबर को प्राणनाथ जयंती, 14 अक्टूबर को सर्वप्रथम मोक्ष अमावस्या, 15 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती, 22 अक्टूबर को महा अष्टमी, 23 अक्टूबर को महा नवमी और 28 अक्टूबर को बाल्मीकि जयंती पर राज्य के कई जिलों में वैकल्पिक अवकाश घोषित किए गए हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews