School Holiday 2024 : छात्रों के लिए राहत भरी खबर, फिर अवकाश घोषित, इतने दि बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग का आदेश

ब्यावर भीलवाड़ा और शाहपुरा में भी तेज बारिश के चलते 3 अगस्त को स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर उत्सव कौशल ने जारी किए आदेश
School

School Holiday 2024 : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है।भारी बारिश के चलते मध्य प्रदेश, राजस्थान और झारखंड में आज 3 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है, 4 अगस्त रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते सभी स्कूल बंद रहेंगे।अब सभी स्कूल 5 अगस्त को खुलेंगे।इसके अलावा हरियाणा में हरियाली तीज के त्योहार के चलते हरियाणा सरकार द्वारा 7 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी को लेकर नया आदेश जारी किया है। 6 अगस्त को होने वाला स्थानीय अवकाश अब 7 अगस्त (बुधवार) को रहेगा।

आज इन शहरों में बंद रहेंगे स्कूल

  • भारी बारिश को देखते हुए बाड़मेर शहर के सभी राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में 3 अगस्त को अवकाश रहेगा ।जिला कलेक्टर नमृता वृष्णि ने निर्देश पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने अवकाश के आदेश जारी किए है।जयपुर और टोंक में भी स्कूल बंद रहेंगे।
  • यूपी के मेरठ में भी शिक्षण संस्थान 5 अगस्त सोमवार से खुलेंगे। शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा।
  • ब्यावर भीलवाड़ा और शाहपुरा में भी तेज बारिश के चलते 3 अगस्त को स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर उत्सव कौशल ने जारी किए आदेश
  • जिला शिक्षा अधिकारी ने भोपाल और हरदा जिले के अति वर्षा के कारण जल भराव वाले क्षेत्रों में 3 अगस्त को प्ले स्कूल,आंगनबाड़ी केंद्रों एवम सभी शासकीय/अशासकीय स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। फंदा और बैरसिया ब्लॉक के ग्रामीण इलाकों के स्कूल बंद रहेंगे। ग्रामीण इलाकों के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी घोषित की है।
  • सीहोर जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर प्रवीण सिंह ने 03 अगस्त 2024 को जिले के सभी शासकीय/अशासकीय, सीबीएसआई तथा केंद्रीय विद्यालयों, प्ले स्कूलों एवं समस्त शैक्षणिक संस्थाओं तथा आंगनबाड़ियों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया है।
  • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने तेज हवा और बारिश की संभावना को देखते हुए 3 अगस्त 2024 को सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को बंद रखने का दिया निर्देश है।झारखंड सरकार द्वारा राज्य में संचालित सभी प्रकार के विद्यालय(सरकारी एवम निजी) के 12 वीं तक की कक्षाएं बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

अगस्त महिने में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

अगस्त में माह में 4 रविवार- 4 अगस्त, 11 अगस्त, 18 अगस्त और 25 अगस्त को रहेंगे। 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस/ पारसी न्यू ईयर ,19 अगस्त को रक्षाबंधन और 26 अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर पर भी विद्यालयों में अवकाश रहेगा।इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को कहीं कहीं स्कूल बंद रहेंगे। 2 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की जन्मतिथि, 6 अगस्त को हिरोशिमा डे, 8 अगस्त को क्विट इंडिया मूवमेंट डे, 12 अगस्त को इंटरनेशनल यूथ डे, 26 अगस्त को वूमेंस इक्यूलिटी डे और 29 अगस्त को नेशनल स्पोर्ट्स डे के रूप में मनाया जाता है, ऐसे में कई राज्यों में अवकाश घोषित किया जा सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews