School Holiday : नवंबर महीने में दो हफ्ते बंद रहेंगे स्कूल! देखें छुट्टियों की लिस्ट, करें त्यौहार की तैयारी

School Holiday

school holiday 2024

School Holidays in November :  त्यौहारों का मौसम हो और बच्चे स्कूल से छुट्टी न लें, ऐसा बहुत ही कम मुमकिन है। लेकिन अगर सरकार ही छुट्टियां घोषित कर दे तो फिर बच्चों की मौज है। सरकारी छुट्टी होने पर बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहता वहीं पैरेंट्स भी इस फिक्र से मुक्त हो जाते हैं कि बार बार छुट्टी का आवेदन देना पड़ेगा। इस तरह बच्चों को भी न तो स्कूल में एप्लीकेशन देने मुसीबत होती है न ही घर पर बहाने बनाने की झंझट। अब होती है तो सिर्फ और सिर्फ मस्ती।

छुट्टियां ही छुट्टियां

ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है नवंबर के महीने में जहां दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा जैसे कई बड़े पर्व आएंगे जिनमें सरकार की तरफ से घोषित छुट्टियां दी जाती हैं। इसके अलावा गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस और गुरु नानक जयंती पर भी सरकारी छुट्टियां दी जाएंगी। कुल मिलाकर नवंबर महीने में बात करें और त्योहारों की छुट्टियों की तो यह कुल 6 छुट्टियां होंगी। इनमें 11 नवंबर छोटी दिवाली, 12 नवंबर दिवाली, 13 नवंबर गोवर्धन पूजा, 15 नवंबर भाई दूज और 19 नवंबर को छठ पूजा का घोषित अवकाश रहेगा। इसके अलावा 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस और 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर भी घोषित अवकाश रहेगा।

त्यौहार के मौसम में छुट्टियों का मजा

खास बात यह भी है की कुछ स्कूल ऐसे रहते हैं जिनमें शनिवार की छुट्टी भी रहती है। ऐसी सूरत में 4–5 और 25–26 नवंबर की भी स्कूल की छुट्टी रहेगी। हालांकि कई स्कूल ऐसे भी हैं जिनमें शनिवार की छुट्टी नहीं दी जाती है और ऊपर बताए गए कई त्योहारों पर भी अवकाश नहीं रहता है। ऐसे में यह स्कूल प्रशासन पर निर्भर रहेगा की नवंबर माह में घोषित की गई सभी छुट्टियों में से बच्चों को किन छुट्टियों पर अवकाश प्रदान करना है और किन पर नहीं। लेकिन जिन स्कूलों में ये सारी छुट्टियां हैं, वहां के बच्चों के चेहरे पर लंबी सी मुस्कुराहट खिल गई है, वहीं अन्य स्कूलों के बच्चों को भी उम्मीद बंधी हुई है कि स्कूल प्रबंधन कुछ खास मौकों पर छुट्टियों का ऐलान जरुर करेगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews