School Holiday 2024 : छात्रों के लिए राहत भरी खबर, फिर अवकाश की घोषणा, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा लाभ

राज्य के सभी स्कूलों में 17 जुलाई को मुहर्रम की छुट्टी रहेगी। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने सोमवार को आदेश जारी किया है। शिक्षा विभाग ने कहा है कि संशोधित तिथि सामान्य स्कूलों के लिए निर्धारित की गई है ।
School Holiday 2026

School Holiday : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। आज 17 जुलाई को मुहर्रम के चलते मध्य प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब उत्तराखंड कर्नाटक, पुडुचेरी, गोवा, गुजरात आदि राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, गोवा, गुजरात समेत कई राज्यों में भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते बच्चों के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने शिक्षकों और स्कूल अधिकारियों से स्कूल की छुट्टियों की पुष्टि कर लें।

भारी बारिश के चलते इन जिलों में छुट्टी घोषित

भारी बारिश के चलते कोझिकोड, पलक्कड़, इडुक्की, अलप्पुझा, कन्नूर, त्रिशूर, कोट्टायम और वायनाड में शैक्षणिक संस्थानों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। कोझिकोड जिले में जिला कलेक्टर ने 17 जुलाई को व्यावसायिक कॉलेजों और आंगनवाड़ियों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए अवकाश की घोषणा की है। हालांकि, पूर्व निर्धारित परीक्षाओं में कोई बदलाव नहीं होगा।

जुलाई अगस्त में मिलेगी इतने दिन की छुट्टी

27 जुलाई को चौथा शनिवार पड़ रहा है, ऐसे में कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे। 21 और 28 को रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे।इसके अलावा 04, 11, 18 और 25 अगस्त को रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे। 07 अगस्त हरियाली तीज , 10 अगस्त दूसरा शनिवार, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस,16 अगस्त (शुक्रवार) प्रतिपूरक घोषित अवकाश, 19 अगस्त ,(सोमवार) रक्षाबंधन, 26 अगस्त : (सोमवार) जन्माष्टमी को अवकाश रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews