
सांकेतिक तस्वीर
School Holiday/Summer Vacation 2024: स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। बदलते मौसम भीषण गर्मी -लू के चलते अलग अलग राज्यों में गर्मी की छुट्टियों पड़ना शुरू हो गई। अबतक एक दर्जन से ज्यादा राज्यों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिए गए है।वही अब राजस्थान और उत्तर प्रदेश मई से गर्मी की छुट्टियों लगने वाली है। आईए जानते है किस राज्य में कब से कब तक बंद रहेंगे स्कूल…………
राजस्थान के इन स्कूलों में 16 मई तक छुट्टी
राजस्थान के सिरोही जिला कलेक्टर शुभम चौधरी ने मुख्य जिला शिक्षाधिकारी के प्रस्ताव पर जिले में संचालित समस्त राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के समस्त विद्यार्थियों के लिए 16 मई तक का अवकाश घोषित किया है। शेष कक्षाओं का समय यथावत रहेगा एवं समस्त शिक्षक व कार्मिक विभागीय समयानुसार उपस्थित रहेंगे। नागौर में आठवीं तक की कक्षाएं 16 मई तक समय सुबह 7 से 10 बजे तक चलेंगी।
गुजरात-दिल्ली में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित
- गुजरात के सभी प्राइमरी, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्कूलों मे ग्रीष्मकालीन अवकाश 9 मई से शुरू हो गया है अब 12 जून तक स्कूल बंद रहेंगे।इस बार 35 दिनों का ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। नए शैक्षणिक वर्ष 2024-25 का 13 जून से आगाज होगा।
- दिल्ली में भी सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 11 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई है। 30 जून तक स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि 28 से 30 जून शिक्षकों को आना होगा, ताकि वे स्कूल खुलने से पहले की तैयारियां पूरी कर लें।निजी स्कूलों में अगले सप्ताह तक अवकाश होने की उम्मीद है।
यूपी में 18 मई से गर्मी की छुट्टियां
यूपी के बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में 18 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो जाएंगे। यह अवकाश 18 जून तक रहेगा।19 को रविवार है, इसलिए 20 मई के स्थान पर ग्रीष्मावकाश दो दिन पहले ही शुरू हो जाएंगे। 16 जून को रविवार और 17 जून को ईद उल जुहा यानि बकरीद होने के चलते 18 जून को स्कूल खुलेंगे।सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि ग्रीष्मावकाश शुरू होने से पहले सभी बच्चों को होम वर्क दिया जाए ताकि वह घर पर रहकर शिक्षण कार्य कर सकें। स्कूल खुलने पर इसकी जांच की जाए।
अबतक इन राज्यों में शुरू हो चुकी है गर्मी की छुट्टियां
बता दे कि अप्रैल-मई (पहले हफ्ते से) से देश के कई राज्यों में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो गए है। महाराष्ट्र ,ओडिशा ,पश्चिम बंगाल ,छत्तीसगढ़,बिहार, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, दिल्ली , गुजरात पुडुचेरी और त्रिपुरा के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में छुट्टियां शुरू हो गई है ।अब मई के दूसरे हफ्ते से उत्तर प्रदेश और राजस्थान में शुरू होने जा रही है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

