School Holiday 2024: छात्रों को बड़ी राहत, कई स्कूलों का समय बदला, गर्मी की छुट्टियां भी घोषित, जानें कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल?

पश्चिम बंगाल सरकार ने भी 22 अप्रैल से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। पश्चिम बंगाल के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में यह आदेश लागू किया गया है।
School Re Open

School Summer Vacation 2024) : लगातार गर्मी, बढ़ते तापमान और लू के चलते देश के अधिकतर राज्यों के स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के शुरू होने के साथ ही ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है।इसमें कई राज्यों में अप्रैल तो कई राज्यों में मई से स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया है। वैसे आमतौर पर गर्मी की छुट्टी मई से होती है लेकिन इस बार बदलते मौसम और छात्रों के स्वास्थ्य को देखते हुए समय से पहले स्कूल बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए है, हालांकि कहीं कहीं स्कूल के समय में बदलाव किया गया है, ताकी दिन के बजाय छात्र सुबह सुबह क्लासेस ले सकें। आईए जानते है कि किस राज्य में कब से गर्मी की छुट्टियां पड़ रही है……..

महाराष्ट्र/ छत्तीसगढ़/बंगाल में गर्मी की छुट्टियां शुरू

  • महाराष्ट्र में 18 अप्रैल से गर्मी की छुट्टियां (School Summer Vacation 2024) शुरू हो गई हैं। अब स्कूलों को अब 15 जून से खोला जाएगा। हालांकि विदर्भ रीजन के स्कूल 30 जून 2024 से खुलेंगे। बता दे कि महाराष्ट्र में जुलाई-अगस्त में भी भारी बारिश के चलते छुट्टियां घोषित की जाती है।
  • छत्तीसगढ़ में बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने समय से पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिए है। इसके तहत 22 अप्रैल से 15 जून 2024 तक छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों बंद रहेंगे। इससे पहले 1 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था, जिसमें बदलते मौसम को देखते हुए आंशिक बदलाव कर नया आदेश जारी कर दिया गया है।
  • पश्चिम बंगाल सरकार ने भी 22 अप्रैल से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। पश्चिम बंगाल के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में यह आदेश लागू किया गया है।शिक्षक और गैर शिक्षककर्मियों की भी छुट्टी रहेगी, हालांकि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संबंधित निर्वाचन अधिकारियों का निर्देश भी उन पर लागू होगा। दार्जीलिंग और कलिमपोंग जिलों में यह आदेश लागू नहीं किया जाएगा।वहां अगला आदेश जारी होने तक क्लासेस निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक चलेंगी।

बिहार में समर वेकेशन, पटना में स्कूल टाइमिंग बदला

बिहार सरकार द्वारा स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की तारीखों (Bihar School Summer Vacation Dates 2024) में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है। बिहार शिक्षा विभाग के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, सरकारी स्कूलों में 15 अप्रैल से 15 मई तक गर्मी की छुट्टी रहेगी। इस दौरान बच्चों को शिक्षक होमवर्क भी देंगे, ताकि गर्मी की छुट्टी के दौरान भी पढ़ाई करते रहें।हालांकि, पटना जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है इसके तहत पटना में 20 से 30 अप्रैल तक स्कूलों में नर्सरी से 10वीं तक की कक्षाएं सुबह 6.30 बजे से 11.30 बजे तक आयोजित होगी, जबकि 11वीं और 12वीं की क्लासेस पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही चलती रहेंगी।

झारखंड और पटना में स्कूल का टाइमिंग बदला

  • झारखंड में बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए स्कूलों का समय बदल दिया गया है।22 अप्रैल से नए शेड्यूल के हिसाब से संचालित होंगे। इसमें किंडरगार्टन से 8वीं तक के बच्चों की क्लासेस सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक और 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए दोपहर में 12 बजे तक क्लासेस आयोजित की जाएंगी।
  • पटना जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है इसके तहत पटना में 20 से 30 अप्रैल तक स्कूलों में नर्सरी से 10वीं तक की कक्षाएं सुबह 6.30 बजे से 11.30 बजे तक आयोजित होगी, जबकि 11वीं और 12वीं की क्लासेस पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही चलती रहेंगी।

ओडिशा में 25 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश

बढ़ती गर्मी और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है।इसके तहत राज्य के सभी स्कूलों में 25 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो रहा है। 22 से 24 अप्रैल तक स्कूल सुबह 6.30 बजे से 10.30 बजे तक चलेंगे।इससे पहले राज्य सरकार ने हीटवेव की चेतावनी के चलते 18 से 20 अप्रैल के बीच सभी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की थी और अब गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है।

दिल्ली-एमपी में मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश

दिल्ली के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों 11 मई से 30 जून 2024 (रविवार) तक चलेंगी। हालांकि, जरूरी कार्यों के लिए शिक्षकों को 28 से 30 जून 2024 तक स्कूल जाना होगा।
मध्य प्रदेश में इस वर्ष ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से शुरू हो जाएंगे। इसके बाद सभी विद्यालय 15 जून 2024 तक बंद रहेंगे। इस दौरान पढ़ाई से संबंधित सभी गतिविधियां बंद रहेंगी।वही टीचर्स का समर वेकेशन 1 से 31 मई 2024 तक रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews