
School Holiday/Summer Vacation 2024: भीषण गर्मी और लू के चलते देश के अलग अलग राज्यों में ग्रीष्मकालीन अवकाश का सिलसिला शुरू हो गया है। अप्रैल माह से महाराष्ट्र ,ओडिशा ,पश्चिम बंगाल ,छत्तीसगढ़,बिहार, पुडुचेरी और त्रिपुरा के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में छुट्टियां शुरू हो गई है वही अब मध्य प्रदेश, दिल्ली और गुजरात में मई से गर्मी की छुट्टियों लगने वाली है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के बाद अब झारखंड में भी आज 30 अप्रैल से अगले आदेश तक स्कूल बंद करने का फैसला किया गया है।
झारखंड में आज से स्कूल बंद
- लू और बढ़ती गर्मी को देखते हुए झारखंड में अगले आदेश तक सभी सरकारी, गैर सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में KG से लेकर 8वीं तक के स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया गया है। वही 9वीं व उससे ऊपर की कक्षाएं सुबह 7.00 से लेकर 11.30 बजे तक संचालित होंगी। इस अवधि में प्रार्थना सभा या खेलकूद, अन्य बाहरी गतिविधियां संचालित नहीं की जाएंगी। यह आदेश दिनांक 30 अप्रैल से अगले आदेश तक लागू रहेगा।
- आदेश में यह भी कहा गया है कि स्कूल सिर्फ बच्चों के लिए बंद रहेंगे,शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों के लिए स्कूल खुले रहेंगे। बता दे कि मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों में सीवियर हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट के साथ खूंटी, रांची, रामगढ़, पलामू और गढ़वा जिले में कहीं-कहीं हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
गुजरात में मई से गर्मी की छुट्टियां
- गुजरात के सभी प्राइमरी, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्कूलों मे ग्रीष्मकालीन अवकाश का ऐलान कर दिया गया है।इस दौरान 9 मई से 12 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।इस बार 35 दिनों का ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। नए शैक्षणिक वर्ष 2024-25 का 13 जून से आगाज होगा।
- सोमवार को गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) की ओर से गर्मियों की छुट्टियों के संदर्भ में आधिकारिक निर्देश जारी किए गए।बता दे कि पहले शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के अकादमिक गतिविधि कलैंडर में स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 6 मई से लेकर 9 जून तक घोषित किया गया था।इन तारीखों में बदलाव किया गया है।
एमपी/दिल्ली में एक मई से अवकाश
- मध्य प्रदेश में छात्रों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश एक मई से 15 जून तक और शिक्षकों के लिए एक मई से 31 मई तक रहेगा।मप्र स्कूल शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों व शिक्षकों के लिए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए ग्रीष्मकालीन, दशहरा, दीपावली व शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिए हैं।
- इसके अलावा स्कूली विद्यार्थियों और शासकीय शिक्षकों को दशहरे पर 3 तो दीपावली पर 6 दिन का अवकाश मिलेगा। विद्यार्थियों व शिक्षकों का दशहरा के लिए अवकाश 11 से 13 अक्टूबर तक, दीपावली के लिए 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक और शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर 2004 से 4 जनवरी 2025 तक रहेगा।
- दिल्ली स्कूल शिक्षा विभाग के कैलेंडर के मुताबिक, दिल्ली में 11 मई से 30 जून तकक स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि 28 से 30 जून शिक्षकों को आना होगा। ताकि वे स्कूल खुलने से पहले की तैयारियां पूरी कर लें।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

