School Holidays 2024 : छात्रों के लिए अच्छी खबर, फिर अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग का आदेश जारी

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले की जाखणीधार तहसील में बाघ की सक्रियता को देखते हुए विद्यालयों में 23 और 24 सितंबर को अवकाश की घोषणा की गई है।
school news

School Holiday 2024 : छात्रों के लिए अच्छी खबर है। आज 23 सितंबर को फरीदकोट में बाबा शेख फरीद जी के आगमन के अवसर पर सभी सरकारी कार्यालय और शैक्षणिक संस्थान बंद रखने के आदेश उपायुक्त विनीत कुमार ने जारी किए है। वही आज सोमवार को महाराजा हरिसिंह जी के जन्मदिन पर जम्मू और श्रीनगर में भी स्कूल बंद रहेंगे।

इसके अलावा हरियाणा में सभी सरकारी और निजी स्कूल शहीदी दिवस के कारण बंद रहेंगे।उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले की जाखणीधार तहसील में बाघ की सक्रियता को देखते हुए भी विद्यालयों में 23 और 24 सितंबर को छुट्टी घोषित की गयी है ।इस संबंध में पौड़ी के जिलाधिकारी आशीष चौहान द्वारा आदेश जारी किया गया है।जिलाधिकारी ने  स्कूल  विद्यार्थी की सुरक्षा को देखते हुए द्वारीखाल क्षेत्र के 9 विद्यालय और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 23 और 24 सितंबर को अवकाश रहेगा।

छग में सितंबर से दिसंबर तक इतनी छुट्टियां

  • छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए स्कूलों और बीएड-डीएड कॉलेजों में छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है।लोक शिक्षण संचालनालय की सूची में कुल 64 दिन की छुट्टियां घोषित की गई हैं।
  • इसमें शीतकालीन अवकाश 6 दिन और ग्रीष्मकालीन अवकाश 46 दिन का होगा। गर्मी की छुट्टियां 1 मई से शुरू होकर 15 जून तक रहेंगी।दशहरा-दिवाली में 6-6 दिन की छुट्टी घोषित की गई है।
  • 29 अक्टूबर को धनतेरस, 30 अक्टूबर को नरक चौदस, 31 अक्टूबर को दिवाली या लक्ष्मी पूजा, 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 2 नवंबर को भाई दूज के चलते अवकाश रहेगा।

बिहार झारखंड में भी स्कूल बंद

बिहार में सितंबर में 25 सितंबर को जिउतिया पर्व की स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।झारखंड के धनबाद जिले में 25 सितंबर को जिउतिया, 9 अक्तूबर को दुर्गापूजा सप्तमी, 1 नवंबर को दीपावाली और छह नवंबर को छठ के चलते सरकारी स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews