राज्य सरकार कर सकती है स्कूल की छुट्टियां बढ़ाने पर विचार, मंथन जारी, देखें खबर

School Holiday

School Holiday 2023 : अर्धवार्षिक परीक्षाएं सिर पर हैं। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी अब ज्यादा दूर नहीं। ऐसे में लगातार त्योहार और त्योहार पर मिलने वाली छुट्टियां निश्चित तौर पर जहां एक और बच्चों में उत्साह लेकर आती हैं वहीं कहीं ना कहीं उनकी पढ़ाई में बाधा भी उत्पन्न करती हैं। बच्चा कितना भी मन लगाने की कोशिश करें, दूसरों को देख पढ़ाई से उसकी मन विमुख हो ही जाता है। लेकिन इससे भी बड़ी परेशानी जो अभी खासकर दो राज्य महसूस कर रहे हैं वह है उनके यहां उत्पन्न हुई प्राकृतिक स्थितियां। इन दो राज्यों में एक है दिल्ली तो वहीं दूसरा राज्य है तमिलनाडु।

दिल्ली में बढ़ाई जा सकती हैं छुट्टियां

दिल्ली में लगातार हवा में प्रदूषण गंभीर से गंभीर स्थिति में पहुंचता जा रहा है। हालांकि राज्य सरकार के अथक प्रयासों के बाद प्रदूषण कम बेशक हुआ है लेकिन अभी हवा को साफ कह पाना मुश्किल प्रतीत हो रहा है। इसी कारण दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों की 18 नवंबर तक के लिए छुट्टियां घोषित की थी और वायु प्रदूषण को बेहतर करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा था। इधर, दिल्ली और आसपास के कई स्कूलों में छठ के त्योहार को लेकर भी छुट्टियां घोषित की गई थी लेकिन लगातार बिगड़ती हवा का मिज़ाज देखकर छुट्टियां कब खत्म होंगी, सरकार ने इस पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया है।

तमिलनाडु में बारिश के चलते स्कूल में छुट्टी की घोषणा

चेन्नई के कलेक्टर ने भी भारी वर्षा को देखते हुए स्कूल में छुट्टियां घोषित की थी। लेकिन अभी आगे स्कूल में छुट्टियां को लेकर कलेक्टर ने किसी भी तरह के अवकाश की घोषणा नहीं की है। आपको बता दें छठ त्यौहार को लेकर दिल्ली और आसपास के इलाकों के अलावा झारखंड पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार के स्कूलों ने भी छुट्टियां घोषित की थी। यह छुट्टियां 20 नवंबर तक दी जानी थी। हालांकि छुट्टियां राजपत्रित ना होने के कारण स्कूल अपने अनुसार निर्णय ले सकते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews