School Holidays : छात्रों को मिलेगा लाभ, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, फिर अवकाश का ऐलान

लखनऊ विश्वविद्यालय एवं सहयुक्त महाविद्यालयों में भी पुलिस भर्ती के चलते 30-31 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि मध्य प्रदेश में जन्माष्टमी की छुट्टी रद्द कर दी गई है, ऐसे में आज सोमवार को प्रदेश में स्कूल खुलेंगे।
school news

सांकेतिक तस्वीर

School Holiday 2024 : स्कूली छात्रों के लिए काम की खबर है। आज 26 अगस्त कृष्ण जन्माष्टमी के चलते कई राज्यों के स्कूल, कॉलेज और बाकी सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी का ऐलान किया गया है, वही उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के मद्देनजर  लखनऊ, सुल्तानपुर समेत कई जिलों में 30 और 31 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है।

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिन स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, उनमें कक्षाएं नहीं चलेंगी।लखनऊ विश्वविद्यालय एवं सहयुक्त महाविद्यालयों में भी 30 और 31 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि मध्य प्रदेश में जन्माष्टमी की छुट्टी रद्द कर दी गई है, ऐसे में आज सोमवार को प्रदेश में स्कूल खुलेंगे।

जन्माष्टमी पर इन शहरों में School Holiday

जानकारी के अनुसार, जन्माष्टमी पर गुजरात के अहमदाबाद, ओडिशा के भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, श्रीनगर, कानपुर, लखनऊ, कोलकाता, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग , शिमला , गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में ज्यादातर शहरों में स्कूल 26 अगस्त को बंद रहेंगे।

September School Holiday में भी छुट्टियां

सितंबर में 1 , 8 , 15 21, 22, और 29 सितंबर को रविवार के चलते अवकाश रहेगा । 14 और 28 को दूसरा और चौथा शनिवार रहेगा, ऐसे में इस दिन भी कई स्कूलों में अवकाश रहेगा। वही 16 सितंबर को ईद ए मिलाद बारावफात है, ऐसे में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। गणेश चतुर्थी 07 सितंबर शनिवार को मनाया जा रहा है, ऐसे में महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, एमपी, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु राज्यों में अवकाश की घोषणा हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews