School News : स्कूली छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर, 1 जुलाई से इस समय पर खुलेंगे स्कूल, ऐसा होगा शिक्षकों का शेड्यूल, जानें डिटेल्स

एक जुलाई 2024 से सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक सूबे के सभी प्रारंभिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों का संचालन किया जाएगा।वही प्रत्येक शनिवार को वर्ग 1 से 8 तक के छात्रों बैग नहीं लाना होगा।
school news

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Government School New Time Table : बिहार के स्कूली छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी स्कूलों के टाइम टेबल में बड़ा बदलाव किया है। एक जुलाई 2024 से सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक सूबे के सभी प्रारंभिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों का संचालन किया जाएगा। यह पत्र सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिलाधिकारी और तमाम संबंधित कार्यालयों तक प्रेषित कर दी गई है।

शिक्षकों के समय का बदलाव

शिक्षा विभाग आदेश के अनुसार, प्रारंभिक विद्यालयों के बच्चों के लिए सुबह 11.55 से दोपहर 12.35 तक मध्याह्न भोजन का समय निर्धारित किया गया है।शिक्षकों को पहले की तरह ही विद्यालय शुरू होने से 10 मिनट पूर्व पहुंचना अनिवार्य है।छात्रों को छुट्टी दोपहर 3.15 बजे हो जाएगी। इसके बाद 45 मिनट तक मिशन दक्ष और अन्य विशेष कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।4 बजे से 4.30 बजे तक बच्चों के होमवर्क चेक किए जाएंगे। इसी अवधि में लेसन प्लान, चाइल्ड प्रोफाइल, साप्ताहिक मूल्यांकन आदि कार्य निपटाए, जाएंगे। इसके बाद शिक्षक अपने घर जा सकेंगे।

शनिवार को बैगलेस क्लासेस

शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत प्रत्येक शनिवार को वर्ग 1 से 8 तक के छात्रों बैग नहीं लाना होगा। इस दिन सृजनात्मक व गतिविधि आधारित कक्षाएं, मध्यांतर तक माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अध्यापन और भोजनावकाश व मध्यांतर के बाद बाल संसद, सभा, खेलकूद, सृजनात्मक गतिविधि, अभिभावकों के साथ बैठक (क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ शनिवार को) आयोजित की जाएगी। 5वें शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा और निर्मित सामग्रियों व गतिविधियों का प्रदर्शन किया जाएगा एवं समीक्षा करते हुए शिक्षकों द्वारा आकलन व मूल्यांकन कार्य किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews