School News: राज्य सरकार ने गेस्ट टीचरों की बहाली पर लिया बड़ा फैसला, सीएम ने शिक्षा में बदलाव को लेकर कही यह बात

Teachers Appointment

Guest Faculty Appointment News : “आज पांचवी का बच्चा दूसरी क्लास का सिलेबस नहीं पढ़ सकता है” यह चिंता है हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की राज्य में शिक्षा के स्तर को लेकर। अब इस चिंता को लेकर मुख्यमंत्री प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव और सुधार करने की तैयारी में हैं।

गेस्ट फैकल्टी स्कीम लेकर आएंगे

राज्य में क्वालिटी एजुकेशन को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री स्कूल गेस्ट फैकल्टी स्कीम को लागू करने का निर्णय लिया है। सीएम का कहना है कि राज्य की शिक्षा का स्तर पिछले कई वर्षों में लगातार घटा है, जो चिंताजनक है। कई ऐसे स्कूल है जिनमें शिक्षक नहीं है फिर भी वह लगातार एडमिशन लेते जा रहे हैं। स्थिति ये है कि आज पांचवी कक्षा का छात्र दूसरी कक्षा का सिलेबस नहीं पढ़ पाता है। इन सभी परेशानियों को लेकर हम शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव करने जा रहे हैं। क्योंकि अगर बच्चों की बुनियाद ही कमजोर होगा तो उन्हें भविष्य में निश्चित तौर पर परेशानी होगी।

खोलेंगे इंग्लिश मीडियम स्कूल

विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में जारी की गई गारंटियों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम उन गारंटी को पूरा करते हुए अगले साल से सभी सरकारी स्कूलों को इंग्लिश मीडियम करने जा रहे हैं। इसमें 6 साल उम्र के बच्चे को पहली क्लास में एडमिशन दे दिया जाएगा।

राज्य सरकार की बेटियों को लेकर बड़ी घोषणा

वहीं मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल करने के फैसले को लेकर एक कमेटी के गठन का ऐलान भी किया है। उनका कहना है कि हमारी सरकार लगातार बेटियों के हित में काम कर रही है और बेटियां आगे बढ़े, इसे लेकर कई फैसले भी लिए जा रहे हैं। इसी दिशा में हमने पुलिस भर्ती में बेटियों के लिए 30% आरक्षण करने का भी फैसला लिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews