School News 2024 : छात्रों को बड़ी राहत, अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे स्कूल, पढ़िए शिक्षा विभाग का आदेश

शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने अधीन सभी स्कूलों को इसकी जानकारी दें, इसलिए हरियाली तीज की छुट्टी 6 अगस्त की बजाय 7 अगस्त को की गई है।
school News

School Holiday 2024 : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है।भारी बारिश के चलते मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में आज 5 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा हरियाणा में हरियाली तीज के त्योहार के चलते हरियाणा सरकार द्वारा 7 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी को लेकर नया आदेश जारी किया है। 6 अगस्त को होने वाला स्थानीय अवकाश अब 7 अगस्त (बुधवार) को रहेगा।

आज इन शहरों में बंद रहेंगे स्कूल

  • हरदा जिले में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश के कारण, जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए 5 अगस्त का अवकाश घोषित किया गया है।
  • बाड़मेर और जैसलमेर जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए 5 अगस्त 2024 को अवकाश रहेगा , लेकिन स्टाफ को अपनी उपस्थिति स्कूल में अपने पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही देनी होगी।
  • बूंदी जिले में हो रही लगातार बारिश के मध्य नजर जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में 5 अगस्त का अवकाश घोषित किया ।अवकाश के दौरान शिक्षक रहेंगे विद्यालय में उपस्थित।
  • बालोतरा में भारी बारिश की चेतावनी के चलते स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है। कलेक्टर सुशील कुमार यादव ने अवकाश के निर्देश दिए।5 अगस्त को सरकारी,गैर सरकारी विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में रहेगा अवकाश।

हरियाणा में 7 अगस्त को अवकाश

हरियाणा में हरियाली तीज के त्योहार के चलते हरियाणा सरकार द्वारा 7 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी को लेकर नया आदेश जारी किया है। 6 अगस्त को होने वाला स्थानीय अवकाश अब 7 अगस्त (बुधवार) को रहेगा।विभाग ने एससीईआरटी निदेशक, प्रदेश के सभी DEO, डीईईओ, खंड शिक्षा अधिकारी और खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी के नाम पत्र जारी किया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने अधीन सभी स्कूलों को इसकी जानकारी दें, इसलिए हरियाली तीज की छुट्टी 6 अगस्त की बजाय 7 अगस्त को की गई है।

अगस्त महिने में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

  • अगस्त में माह में 4 रविवार- 4 अगस्त, 11 अगस्त, 18 अगस्त और 25 अगस्त को रहेंगे। 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस/ पारसी न्यू ईयर ,19 अगस्त को रक्षाबंधन और 26 अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर पर भी विद्यालयों में अवकाश रहेगा।दूसरे और चौथे शनिवार को कहीं कहीं स्कूल बंद रहेंगे।
  • 2 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की जन्मतिथि, 6 अगस्त को हिरोशिमा डे, 8 अगस्त को क्विट इंडिया मूवमेंट डे, 12 अगस्त को इंटरनेशनल यूथ डे, 26 अगस्त को वूमेंस इक्यूलिटी डे और 29 अगस्त को नेशनल स्पोर्ट्स डे के रूप में मनाया जाता है, ऐसे में कई राज्यों में अवकाश घोषित किया जा सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews