School Reopen : स्कूली छात्रों के लिए अपडेट, खत्म हो रही है छुट्टियां, जानें किस राज्य में कब से खुलेंगे स्कूल?

गर्मी के चलते अप्रैल से जून के बीच अलग-अलग तारीखों तक स्कूल बंद कर दिए गए थे लेकिन अब छुट्टियां खत्म हो रही है और स्कूलों के दरवाजे छात्रों के लिए फिर खुलने वाले हैं। आइए जानते हैं कि देशभर के विभिन्न राज्यों में किस तारीख से स्कूल खुलेंगे।
School Re Open

School Reopen 2025 : जून खत्म होने वाला है और मंगलवार से जुलाई का महीना शुरू होगा, ऐसे में स्कूलों की गर्मी की भी छुट्टियां खत्म हो जाएंगी और स्कूल फिर से खुलेंगे। हालांकि कई राज्यों में स्कूल 15 जून से खोल दिए गए है। वही अन्य राज्यों में 1 जुलाई से स्कूल खुलेंगे।

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में 15, झारखंड में 20 और बिहार में 23 जून से स्कूल खुल गए है। गुजरात, तमिलनाडु और गोवा में भी स्कूल खुल गए है। इधर, कश्मीर संभाग में संचालित उच्चतर माध्यमिक स्तर तक के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में 7 जुलाई तक अवकाश रहेगा । श्रीनगर नगर पालिका सीमा क्षेत्रों में स्कूल सुबह 8 से दोपहर 1 बजे और श्रीनगर नगर पालिका सीमा से बाहर के स्कूल सुबह 8:30 से दोपहर 1:30 बजे चलेगा।

इन राज्यों में 1 जुलाई से खुलेंगे स्कूल

यूपी परिषदीय विद्यालयों में 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। ये विद्यालय एक जुलाई से खुलेंगे। यह आदेश बेसिक शिक्षा परिषद् के नियंत्रण में आने वाले स्कूलों और मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होंगे। दिल्ली, पंजाब , हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और हरियाणा के स्कूलों में भी गर्मी की छुट्टियां 30 जून को खत्म होंगी। 1 जुलाई से सभी प्रायवेट व सरकारी स्कूल खुलेंगे।

जुलाई से दिसंबर 2025 के बीच कितने दिन बंद रहेंगे

  • 6 जुलाई को मुहर्रम
  • 9 अगस्त रक्षाबंधन
  • 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस
  • 16 अगस्त जन्माष्टमी
  • 27 अगस्त गणेश चतुर्थी
  • 5 सितंबर ओणम और ईद-ए-मिलाद
  • 29 सितंबर महासप्तमी 30 सितंबर- महाअष्टमी
  • 1 अक्टूबर महानवमी
  • 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती और दशहरा स्कूल
  • 7 अक्टूबर महर्षि वाल्मिकी जयंती
  • 20 अक्टूबर नरक चतुर्दशी दिवाली
  • 22 अक्टूबर गोवर्धन पूजा
  • 23 अक्टूबर भाई दूज
  • 5 नवंबर गुरु नानक जयंती
  • 24 नवंबर गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस
  • 25 दिसंबर क्रिसमस
  • इसमें रविवार और जयंती की छुट्टियां शामिल नहीं है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews