राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का दूसरा दिन आज, परिसर में होगा कौशल्या नंदन का भ्रमण, निकलेगी पश्चात जलयात्रा

Ram Mandir Pran Pratishtha

Ram Mandir Pran Pratishtha: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का समारोह शुरू हो चुका है। विधिपूर्वक यहां पूजन अर्चन का दौर जारी है। आज रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा का दूसरा दिन है। आज पश्चात जल यात्रा, ब्राह्मण बटुक कुमारी सुवासिनी पूजन, कलश यात्रा जैसे आयोजन किए जाने वाले हैं। इसी के साथ आज रामलला की मूर्ति का परिसर में भ्रमण भी होने वाला है। इसके पहले मंगलवार को दशविध स्नान समेत अन्य आयोजन किए गए थे।

मंगलवार से शुरू हुआ अनुष्ठान

मंगलवार को मंदिर न्यास के सदस्य अनिल मिश्रा और उनकी पत्नी उषा मिश्रा की अगुवाई में प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू हुआ है। इस दौरान 11 पुजारी ने देवी देवताओं के आव्हान के साथ पूजन अर्चन का क्रम शुरू किया है। 22 जनवरी तक यह सिलसिला लगातार चलता रहेगा। मिश्रा और उनकी पत्नी पूजन अर्चन के इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान है और 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में रामलला की प्रतिष्ठा के दौरान भी यह दोनों मौजूद रहेंगे।

121 आचार्य कर रहे संचालन

अयोध्या में जो अनुष्ठान चल रहा है उसका संचालन 121 आचार्य द्वारा किया जा रहा है। यहां सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंप गई है। जिनमें से कोई देखरेख और निर्देशन कर रहा है तो कोई अन्य जिम्मेदारियां संभाल रहा है। 16 जनवरी से शुरू हुए इस अनुष्ठान में आने वाले दिनों में जल यात्रा, तीर्थ पूजन, गंधाधिवास जैसे अनुष्ठान भी किए जाने वाले हैं।

PM मोदी करेंगे संबोधित

प्राण प्रतिष्ठा के आखिरी दिन 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहने वाले हैं। यहां पर उनके साथ 8000 लोगों की शामिल होने की उम्मीद है और कई लोगों को न्योता दे दिया गया है। हालांकि, गर्भ गृह में हर किसी को जाने का मौका नहीं मिलेगा बस कुछ ही लोग अंदर जा सकेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन संबोधन भी दे सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews