महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर सहित MP के हेरिटेज को देखिये, IRCTC ने बनाया बहुत सस्ता टूर प्लान

महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर सहित MP के हेरिटेज को देखिये, IRCTC ने बनाया बहुत सस्ता टूर प्लान

IRCTC Jyotirlinga Heritage Tour Package : प्रसिद्द 12 ज्योतिर्लिंग ने से दो मध्य प्रदेश में स्थित हैं, यदि आपने कभी इन्हें देखने की प्लानिंग की है और वो पूरी नहीं हो पाई है तो एक बार फिर आपको मौका मिल रहा है, आईआरसीटीसी  ने मध्य प्रदेश के हेरिटेज को दिखाने का फैसला लिया है, इसमें दोनों ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन भी शामिल हैं।

IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) पर्यटकों को देश विदेश के पर्यटन स्थलों की सैर कराती है, इसमें धार्मिक स्थल और ऐतिहासिक स्थल दोनों शामिल रहते हैं, लोग दोनों तरह के पर्यटन का आनंद लेते हैं। कभी सिर्फ ट्रेन से टूर कराने वाली IRCTC अब पिछले लम्बे समय से हवाई यात्रा भी करा रही है।

IRCTC ने इस बार मध्य प्रदेश के हेरिटेज के टूर का प्लान बनाया है, घोषित किये गए टूर प्लान के मुताबिक इस टूर में इंदौर, उज्जैन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, महेश्वर और मांडू जैसे प्रसिद्द एयर ऐतिहासिक डेस्टिनेशन कवर होंगे, टूर की शुरुआत चंडीगढ़ एयर पोर्ट से 16 मार्च 2023 को होगी, ये टूर 5 रात 6 दिन का है।

IRCTC ने इस टूर का किराया बहुत कम रखा है, प्रति व्यक्ति किराया 25,995/- रुपये निर्धारित किया गया है, यात्रियों को कम्फर्ट क्लास में यात्रा कराई जाएगी ,किराये के और भी ऑप्शन है जिन्हें सदस्य संख्या के आधार पर्बनाया है आप अपनी सुविधानुसार चुन सकते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews