बहन को प्रेमी के साथ देख भाई ने आपा खोया, गला दबाकर बहन की हत्या

पाली में 13 साल पुरानी रंजिश में हुई अंधी हत्या का खुलासा

Brother killed Sister : उत्तर प्रदेश के संभल में परिवार की इज्ज़त और झूठी शान के नाम पर एक भाई ने अपनी बहन की हत्या कर दी। दरअसल बहन से उसका प्रेमी मिलने आया था और बताया जा रहा है कि उन्हें आपस में एक साथ अंतरंग स्थिति में देखकर भाई अपना आपा खो बैठा और बेरहमी से उसका गला घोंट दिया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

ये मामला रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव का है। यहां रहने वाली युवती का राजकुमार नाम के युवक से प्रेम संबंध था। उसका प्रेमी बुलंदशहर का रहने वाला था और गुरूवार रात वो प्रेमिका से मिलने आया था। शुक्रवार सुबह कुछ आहट सुनकर युवती के भाई नितिन की नींद खुल गई और उसने बहन के कमरे में जाकर देखा। वहां वो और उसका प्रेमी साथ में थे। ये देखकर भाई आगबबूला हो गया और उसने दोनों से मारपीट शुरू कर दी। मौका देखकर राजकुमार तो वहां से भाग गया लेकिन आक्रोशित भाई ने अपनी छोटी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके पिता रामवीर जब घर आए तो उसने उनके सामने हत्या करने की बात कबूल कर ली।

इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत मे ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। शव को भी पोस्टमार्टम  के लिए भेजा गया है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप है। नितिन के तैश में आकर बहन की हत्या करने से एक परिवार बर्बाद हो गया। उसके पिता ने अपनी बेटी को खो दिया है और अब बेटा भी जेल में है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews