
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश में नेताओं पर कोरोना (Coronavirus) का कहर जारी है। आए दिन अलग अलग राज्य के मंत्री, मुख्यमंत्री और विधायक कोरोना की चपेट में आ रहे है।अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता (Senior Congress Leader) औऱ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Former Chief Minister Bhupendra Singh Hooda) और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। दोनों को मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।यह जानकारी खुद पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी है।
यह भी पढ़े.. मप्र में एक्टिव केस 68 हजार पार, सामने आया शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ट्वीट (Tweet) कर लिखा है कि प्रारंभिक लक्षण दिखते ही RTPCR जाँच करवाने पर मेरी और मेरी पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) आयी है।डाक्टरों की सलाह पर हम मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में उनकी निगरानी में हैं, फिलहाल हमारे सभी पैरामीटर्स सामान्य हैं। पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोग कृपया अपनी जाँच करा लें।
यह भी पढ़े.. मप्र के कांग्रेस विधायक ने दी 2 करोड़ की आर्थिक सहायता, बोले- हर मदद के तैयार हूं
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे और राजनेता दीपेंद्र सिंह हूड्डा ने भी ट्वीट कर बताया कि मेरे पिता भूपेंद्र सिंह हुडा जी और माता आशा हुड्डा जी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है, उनके पैरामीटर्स सामन्य हैं और चिकित्सकों की सलाह अनुसार दोनो को गुड़गांव अस्पताल में दाखिल कराया गया हैं. ईश्वर की दया व आपके आशीर्वाद से वह जल्द ही स्वस्थ हो कर घर लौटेंगे।
प्रारंभिक लक्षण दिखते ही RTPCR जाँच करवाने पर मेरी और मेरी पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है।
डाक्टरों की सलाह पर हम मेदांता अस्पताल में उनकी निगरानी में हैं, फिलहाल हमारे सभी पैरामीटर्स सामान्य हैं।
पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोग कृपया अपनी जाँच करा लें।
— Bhupinder Singh Hooda (@BhupinderShooda) April 18, 2021
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

