कांग्रेस के दिग्गज नेता ने विदेश मंत्री की तारीफ में यह कहा, जानें

कांग्रेस के दिग्गज नेता ने विदेश मंत्री की तारीफ में यह कहा, जानें

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। यूक्रेन में रूस के हमले लगातार आठवें दिन भी जंग चल रही है और वहां भारतीय नागरिकों की निकासी को लेकर आज विदेश मंत्रालय ने सर्वदलीय बैठक बुलाई इस बैठक में विभिन्न पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और शशि थरूर भी मौजूद थे इस बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने की। जयशंकर ने इस दौरान विपक्ष के कई नेताओं के सवाल के जवाब भी दिए। वहीं बैठक के बाद शशि थरूर मीडिया के सामने आए और विदेश मंत्री एस जयशंकर की जमकर तारीफ की।

यह भी पढ़े…जबलपुर : ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार की शिकायत पर नगर निगम कमिश्नर सहित सात के खिलाफ की एफआईआर दर्ज

उन्होंने कहा कि यूक्रेन रूस विवाद पर आज सुबह विदेश मामलों की सलाहकार समिति की सर्वदलीय बैठक हुई इस बैठक में विदेश मंत्री ने हमारे सवालों एवं चिंताओं के स्पष्ट जवाब दिए इसके लिए हम लोग विदेश मंत्री को धन्यवाद कहते हैं। थरूर ने कहा कि डॉ. एस जयशंकर ने शानदार विदेश नीति दिखाई है और इसी भावना से आगे भी काम करना होगा। हम लोग एक हैं और हर संकट का मुकाबला मिलकर करेंगे।

थरूर ने ट्वीट कर कहा, विदेश मामलों की सलाहकार समिति की आज सुबह यूक्रेन पर शानदार बैठक जबर्दस्त रही। हमारे सवालों और चिंताओं पर विस्तृत और बिल्कुल सटीक जवाबों के लिए डॉ. एस जयशंकर और उनके सहयोगियों का धन्यवाद।’ थरूर ने मोदी सरकार की विदेश नीति की तारीफ में कसीदे पढ़ डाले। उन्होंने लिखा, विदेश नीति में यही जोश-ओ-खरोश दिखनी चाहिए हमने कई बिंदुओं पर बातचीत की। यह शानदार मीटिंग थी। हम सभी एकजुट हैं।’

यह भी पढ़े…तीन राज्यों के वांटेड को इंदौर क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

बता दें कि विदेश मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक में राहुल गांधी ने चीन और पाक का मुद्दा उठाया साथ ही उन्होंने कहा कि सबसे पहले अभी यूक्रेन से भारतीय छात्रों को वहां से निकालना है कांग्रेस नेता ने कहा कि हमें प्रतिक्रिया मिलने में देर हुई और एडवाइजरी भ्रमित कर रही थी। हालांकि अब इस संकट की घड़ी में साथ मिलकर काम करना होगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews