Sex Racket: होटल मे चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, आपत्तिजनक सामान के साथ 6 युवक-युवती अरेस्ट

sex racket

भिलाई/नोएडा, डेस्क रिपोर्ट। देश में जैसे ही अनलॉक (Unlock 2021) की प्रक्रिया शुरु हुई है, वैसे ही देह व्यापार (Sex Racket Exposed) फिर से फलने फूलने लगा है। एक तरफ जहां छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के भिलाई में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है और मौके से 3 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया गया है, वही दूसरी तरफ दिल्ली (Delhi) से सटे यूपी (UP) के ग्रेटर नोएडा में पुलिस (Noida Police) ने एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया गया है, जिसमें कई आपत्तिजनक सामान और मोबाईल-कैश के साथ 3 युवक-युवतियों को अरेस्ट किया गया है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, यहां बिजली गिरने के भी आसार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोएडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-36 के एक होटल में एक सेक्स रैकेट (Noida Sex Racket) चलाया जा रहा है, इसी आधार पर पुलिस ने यहां दबिश दी और मौके से एक युवती और दो युवक को गिरफ्तार (Sex Racket Busted) किया।इसके साथ ही 4 मोबाइल, 2 डीवीआर, 6900 रुपये नकद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद किए है।  इनके विरुद्ध अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है।इसके अलावा, होटल के मालिक ऋषि गोयल को भी हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। महिला फरीदाबाद से लाई गई थी।

यह भी पढ़े.. नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी मध्यप्रदेश को ये बड़ी सौगात

वही छत्तीसगढ़ के भिलाई (Bhilai Sex Racket) के नेहरू नगर के एक निजी होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने मौके से 1 युवक और 2 युवती को पकड़ा है, दोनों युवतियां लखनऊ और कोलकाता की बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान होटल के कमरे से कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। बताया जा रहा है कि जैसे ही पुलिस होटल पहुंची वैसे ही होटल संचालक वहां से फरार हो गया। वहीं होटल स्टाफ की भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है।इस मामले में थाना सुपेला पुलिस पीटा एक्ट की कार्यवाही की जा रही है। देह व्यापार के मामले में संलिप्त पाये जाने पर उन पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews