Sex Racket: गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, कई युवक-युवतियां गिरफ्तार

sex-racket

नोएडा, डेस्क रिपोर्ट। दिल्ली (Delhi) से सटे उत्तर प्रदेश (UP) के नोएडा (Noida) में सेक्स रैकेट (Sex racket) तेजी से फल फूल रहे है। आए दिन यहां बडे बडे सेक्स रैकेट के खुलासे किए जा रहे है। नोएडा के सेक्टर18 स्थित वेब मॉल के स्पा सेंटर (Spa Centre) और एस्कॉर्ट सर्विस के बाद अब नोएडा पुलिस (Noida Police) ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट (Sex racket) का खुलासा किया है, जो एक गेस्ट हाउस (Guest house) की आड़ में चलाया जा रहा था।

यह भी पढ़े.. Sex Racket : इंदौर में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, 23 युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस (Police) को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नोएडा के थाना क्षेत्र सेक्टर-24 के अंतर्गत सेक्टर-12 स्थित आई 24 मकान में गेस्ट हाउस की आड़ में एक सेक्स रैकेट (Sex racket) चलाया जा रहा है। इसके बाद एसीपी (ACP) नोएडा द्वितीय, एएचटीयू की टीम और थाना 24 की पुलिस टीम महिला एसआई (SI) व कांस्टेबल योजना बनाकर आज देर शाम यहां छापेमारी की तो 7 युवक और 4 युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले।

यह भी पढ़े.. MP News : सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत- अब पेंशन प्रकरण होंगे ऑनलाइन तैयार

बताया जा रहा है कि एक युवक ने गेस्ट हाउस चलाने के नाम पर मकान मालिक से किराए पर बिल्डिंग ले रखी थी, जहां वह यह धंधा (Sex Racket) चला रहा था। दिल्ली एनसीआर(Delhi NCR) से यहां पर लड़कियां (Girls) बुलाई जाती थीं। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। छापेमारी के बाद नोएडा सेक्टर-12 में पुलिस की भारी तैनाती की गई है।जांच के दौरान पुलिस(Police) को भारी मात्रा में बीयर और शराब(Beer and wine) की खाली-भरी बोतलें और कई आपत्तिजनक सामान व कुछ दस्तावेज भी मिले हैं।

SEX RACKET

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews