शहीद दिवस : Rahul Gandhi ने निशाने पर हिंदुत्व, बापू को किया नमन

शहीद दिवस : Rahul Gandhi ने निशाने पर हिंदुत्व, बापू को किया नमन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आज पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद कर रहा है, बापू (Bapu) की याद में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जा रही हैं।  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी बापू को याद करते हुए उन्हें नमन किया है। राहुल ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की है लेकिन उन्होंने हिंदुत्व (Hindutva) को भी निशाने पर लिया।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया – एक हिंदुत्ववादी ने गाँधी जी को गोली मारी थी। सब हिंदुत्ववादियों को लगता है कि गाँधी जी नहीं रहे। जहाँ सत्य है, वहाँ आज भी बापू ज़िंदा हैं! राहुल गांधी ने #GandhiForever भी चलाया है।

ये भी पढ़ें – महात्मा गांधी की अहिंसा है लोकतंत्र की बुनियाद- प्रवीण कक्कड़

राहुल गांधी आज सुबह राजघाट गए और उन्होंने महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की समाधि पर पुष्प अर्पित किये। उन्होंने महात्मा गांधी द्वारा कही गई एक बात को अंग्रेजी में ट्वीट भी किया।

ये भी पढ़ें – MP News : BJP ने युवा मोर्चा के इन पदाधिकारियों को दी नई जिम्मेदारी

गौरतलब है कि आज ही के दिन 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने बापू की हत्या की थी।  राहुल गांधी गोडसे को हिंदुत्ववादी बताते हैं साथ ही गोडसे से जोड़ते हुए भाजपा और आरएसएस को भी हिंदुत्ववादी बताते हैं।  राहुल गांधी कहते है कि हिन्दू और हिंदुत्ववादी में अंतर है मैं हिन्दू हूँ जबकि भाजपा और आरएसएस के लोग हिंदुत्ववादी हैं।

ये भी पढ़ें – MP Corona: आज 9305 नए पॉजिटिव, 9 की मौत, भोपाल-इंदौर में ज्यादा केस, CM के निर्देश

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews