शक्तिमान लेकर आ रहे हैं ‘The Mukesh Khanna Show’, कपिल शर्मा शो को बता चुके है घटिया

शक्तिमान

मुम्बई, डेस्क रिपोर्ट। बच्चों के चहेते शक्तिमान (shaktiman) और महाभारत (mahabharata) में भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले लोकप्रिय एक्टर, डायरेक्टर मुकेश खन्ना (actor, director mukesh khanna) अब ‘द कपिल शर्मा शो’ (the kapil sharma show) की तर्ज पर अपना कॉमेडी शो, ‘ द मुकेश खन्ना शो’ (the mukesh khanna show) ला रहे है। इस शो में उनके साथ कॉमेडियन सुनील पॉल (comedian sunil paul) भी नजर आएंगे। दोनों ने इस शो के लिए असोसिएशन किया है। इसकी जानकारी मुकेश खन्ना ने खुद सोशल मीडिया (social media) के माध्यम से साझा की है।

यह भी पढ़ें… MP Board: रिजल्ट तैयार करने स्कूलों को आ रही दिक्कत, मंत्री परमार ने कही बड़ी बात

‘भीष्म शक्तिमान मुकेश जी ने दिया मुझे सम्मान, इस अनमोल घड़ी का सुनील करेगा अभिमान।’ कॉमेडियन सुनील पॉल ने शो के लिए साझा किए गए वीडियो में इन पंक्तियों के साथ मुकेश खन्ना का आभार व्यक्त किया जिस पर मुकेश खन्ना ने हसंते हुए कहा कि वे आयुष्मान भव भी कह सकते हैं और शक्तिमान भव भी कह सकते हैं।

इस वीडियो को साझा करते हुए मुकेश खन्ना ने कैप्शन में लिखा, ” आज के इस कोरोना के रोने में किसी को हंसा पाना एक नोबल काम है। परंतु कॉमेडी के नाम पे बेहूदगी मुझे पसंद नहीं। इसीलिए आप जानते हैं कि मैंने अपना ‘ The Mukesh Khanna Show’ शुरू किया। जिसमें मैं शालीनता से भरे हास्य कलाकारों को ला रहा हूं। इसी कड़ी में मैं ला रहा हूँ सुनील पाल। देखिए और हंसिए।

यह भी पढ़ें… हरियाणा: अब पशुओं के लिए भी आई प्रेग्नेंसी किट, सिर्फ ₹10 में, जानें डिटेल्स

उल्लेखनीय है कि 2020 में मुकेश खन्ना, ‘ द कपिल शर्मा शो’ पर टिप्पणी को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। इस बात ने तूल तब पकड़ा जब महाभारत की स्टार कास्ट में गजेंद्र चौहान, पुनीत इस्सर आदि कपिल शर्मा शो में मेहमान के तौर ओर पहुंचे थे लेकिन मुकेश खन्ना इस शो में नहीं गए थे। और इसकी वजह उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखकर बताई थी। उन्होंने शो को घटिया बताया था और कहा था इसमें मर्द औरतों के कपड़े पहनकर बेहूदगी करते हैं। इस पर शो में मेहमान के तौर पर पहुंचे महाभारत के ही स्टार कास्ट के गजेंद्र चौहान ने कहा कि महाभारत में भी अर्जुन औरतों के कपड़े पहनते थे, फिर मुकेश खन्ना ने महाभारत क्यों की। इसी सिलसिले में कई दिन तक सोशल मीडिया पर दोनों के बीच बहस बाजी चलती रही थी।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews